फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Monsoon arrives in Indore after fifteen days, waterlogging will happen again due to under construction

Indore: इंदौर में पंद्रह दिन बाद मानसून की आमद, निर्माणाधीन सड़क और गड्ढों के कारण फिर होगा जलजमाव

Sun, 25 May 2025 07:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 25 May 2025 07:41 PM IST
सार

इंदौर के आरएनटी मार्ग, विजय नगर सड़क पर लाइन के कारण गड्ढे खोदे गए है। खजराना मंदिर तक पहुंचने वाली सड़क का काम भी पूरा नहीं हो पाया है। आरएनटी मार्ग, मधुमिलन चौराहा पर भी पाइप लाइन के लिए बड़ा गड्ढा खोदा गया है।

विज्ञापन
Indore: Monsoon arrives in Indore after fifteen days, waterlogging will happen again due to under construction
मधुमिलन चौराहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के तट पर मानसून पहुंच चुका है इंदौर में दस जून तक मानसून की गतिविधियां शुरू हो जाती है, लेकिन फिलहाल शहर मानसून के स्वागत के लिए तैयार नहीं है। कई जगह प्रमुख सड़कों पर लाइनों के लिए गड्ढे खोदे गए है। इसके अलावा सड़कों का निर्माण भी तय समयसीमा में पूरा नहीं हो पाया है। इस कारण बारिश के दौरान जलजमाव जैसे हालात पैदा हो सकते है।

विज्ञापन

इससे जुड़ी खबर पढ़ें: इंदौर में तीसरे दिन भी तेज हवा के साथ बारिश, कई इलाकों में जलजमाव, बिजली गुल

विज्ञापन

पिछले साल इंदौर में चार इंच बारिश के दौरान जलजमाव के कारण सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो गया था और घरों में पानी भर गया था। उसके बाद नगर निगम ने 20 से ज्यादा जलजमाव वाले क्षेत्रों में स्टार्म वाटर लाइन के प्रबंध किए थे, लेकिन अब फिर शहर के कई इलाकों में निर्माण कार्य के कारण परेशानी खड़ी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंदौर के आरएनटी मार्ग, विजय नगर सड़क पर लाइन के कारण गड्ढे खोदे गए है। खजराना मंदिर तक पहुंचने वाली सड़क का काम भी पूरा नहीं हो पाया है। आरएनटी मार्ग, मधुमिलन चौराहा पर भी पाइप लाइन के लिए बड़ा गड्ढा खोदा गया है। विजय नगर चौराहे के पास भी बड़ा गड्ढा दो दिन पहले खोदा गया है। इस कारण ट्रैफिक भी बीआरटीएस लेन पर डायवर्ट किया गया है।

नाले भी नहीं हुए साफ

शहर में 30 छोटे बड़े नाले है। प्रमुख नालों की सफाई तो नगर निगम ने कर दी, लेकिन अधिकांश छोटे नाले साफ नहीं हो पाए। यह नाले ज्यादातर बसाहट के आसपास है। बारिश में नालों का प्राकृतिक बहाव अवरुद्ध हो जाता है। इससे बस्तियों में पानी घुसने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed