फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Mohan Bhagwat reached Indore, will inaugurate cancer care center today

Indore: मोहन भागवत इंदौर पहुंचे, आज करेंगे कैंसर केयर सेंटर का लोकार्पण

Sun, 10 Aug 2025 09:55 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 10 Aug 2025 09:55 AM IST
सार

संघ प्रमुख रविवार सुबह 9 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सामाजिक सद्भाव बैठक में भाग लेने पहुंचे। इस बैठक के लिए इंदौर-उज्जैन संभाग में निवासरत विभिन्न समाजों के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
Indore: Mohan Bhagwat reached Indore, will inaugurate cancer care center today
मोहन भागवत इंदौर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत शनिवार शाम को इंदौर पहुंचे। वे सुदर्शन कार्यालय में रात को रुके। लगभग 7 बजे इंदौर पहुंचेंगे। रविवार को वे सामाजिक सद्भाव आयोजन में शामिल होंगे। शाम 5 से 7 बजे तक वे श्री गुरुजी सेवा न्यास द्वारा आयोजित कैंसर केयर सेंटर कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। डॉ. भागवत इस अवसर पर श्री गुरुजी सेवा न्यास माधव सृष्टि के कैंसर केयर सेंटर के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। शाम को एयरपोर्ट पर उनकी मुलाकात कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत से भी कुछ देर के लिए मुलाकात की।

विज्ञापन



सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया भाग
संघ प्रमुख रविवार सुबह 9 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सामाजिक सद्भाव बैठक में भाग लेने पहुंचे। इस बैठक के लिए इंदौर-उज्जैन संभाग में निवासरत विभिन्न समाजों के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। यह पहली बार है जब प्रांत स्तर की सामाजिक सद्भाव बैठक इंदौर में आयोजित हुई है।

विज्ञापन

 

डॉ. भागवत इंदौर में 96 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे कैंसर केयर हॉस्पिटल के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। पहले चरण में लगभग 26 करोड़ रुपए की लागत से दो बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और तीन मंजिलों का निर्माण पूरा किया गया है। दूसरे चरण में हाईटेक मशीनरी और अन्य फ्लोर का निर्माण किया जाएगा। यह पूरा प्रोजेक्ट जनभागीदारी से तैयार हो रहा है, जिसमें कंपनियों ने सीएसआर (CSR) के तहत और अन्य दानदाताओं ने भी योगदान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed