फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Minister Vijayvargiya went to the hospital to meet the youths who were burnt in self-immolation during

Indore: पीथमपुर प्रदर्शन में आत्मदाह में झुलसे युवकों से अस्पताल जाकर मिले मंत्री विजयवर्गीय

Fri, 03 Jan 2025 09:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 03 Jan 2025 09:43 PM IST
सार

मंत्री विजयवर्गीय घायलों के परिजनों से भी मिले। उन्होंने डाक्टरों से कहा कि आग लगने से झुलसे युवकों के इलाज में कोई कमी न रखी जाए। इलाज की व्यवस्थाएं शासन देखेगा। मंत्री विजयवर्गीय करीब आधे घंटे अस्पताल में रुके।

विज्ञापन
Indore: Minister Vijayvargiya went to the hospital to meet the youths who were burnt in self-immolation during
घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के विषैले कचरे को पीथमपुर में जलाने का विरोध में दो युवकों ने आत्मदाह का प्रयास किया। उन्हें गंभीर हालत में इंदौर के चोइथराम अस्पताल में भर्ती किया गया है। शाम को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे और उनके हाल चाल जाने।

विज्ञापन

 

मंत्री विजयवर्गीय घायलों के परिजनों से भी मिले। उन्होंने डाक्टरों से कहा कि आग लगने से झुलसे युवकों के इलाज में कोई कमी न रखी जाए। इलाज की व्यवस्थाएं शासन देखेगा। मंत्री विजयवर्गीय करीब आधे घंटे अस्पताल में रुके।

विज्ञापन

 

बगैर तीली जलाए लग गई आग

पीथमपुर में प्रदर्शन के दौरान राजू पटेल और राजकुमार नामक युवकों ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। उनका एक साथी जेब में से माचिस की तीली लगा ही रहा था कि अचानक आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास खड़े लोग भी समझ नहीं पाए कि आग अचानक कैसे लग गई। बताया जा रहा है कि तेज धूप और शरीर के तापमान के कारण अचानक आग लग गई। आसपास खड़े लोगों ने आग बुझाई, लेकिन दोनो के चेहरे पीठ और कंधे झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed