फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Minister Vijayvargiya said - After the people of Haryana, the people of Maharashtra will slap the othe

Indore: मंत्री विजयवर्गीय बोले- हरियाणा की जनता के बाद महाराष्ट्र की जनता कांग्रेस के दूसरे गाल पर तमाचा मारेग

Sun, 10 Nov 2024 07:38 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 10 Nov 2024 07:38 PM IST
सार

एक नंबर विधानसभा क्षेत्र के दीपावली मिलन समारोह में उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से काम करता है, जबकि दूसरे राजनीतिक दल कुर्सी के लिए काम करते है। कांग्रेस के समय संघ की शाखा में जाने पर सवाल खड़े होते थे।

विज्ञापन
Indore: Minister Vijayvargiya said - After the people of Haryana, the people of Maharashtra will slap the othe
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के एक गाल पर तमाचा मारा है दूसरे गाल पर महाराष्ट्र की जनता तमाचा मारेगी। हरियाणा में सभी सर्वे कांग्रेस की जीत की बात कह रहे थे, लेकिन भाजपा ने वहां शानदार जीत दर्ज की। विकास वहीं होता है, जहां डबल इंजन की सरकार होती है।

विज्ञापन


कांग्रेस शासित राज्यों में कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिल पा रही है। जातीय गणना के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बांटने का काम करती है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की राजनीति करते हैं।

विज्ञापन

 

एक नंबर विधानसभा क्षेत्र के दीपावली मिलन समारोह में उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से काम करता है, जबकि दूसरे राजनीतिक दल कुर्सी के लिए काम करते है। कांग्रेस के समय संघ की शाखा में जाने पर सवाल खड़े होते थे। लोग घर आकर शाखा में न जाने की चेतावनी देते थे। दबाव में आकर मुझे भी मेरे पिता ने रोका था, लेकिन मां ने शाखा में जाने का समर्थन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन



शाखा में जो मुझे संस्कार मिले। समाजसेवा और देशभक्ति के लिए मुझे प्रेरणा मिली। पूर्व भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा के हमारे कार्यकर्ता देवतुल्य है दुनिया में सातअजूबे है, लेकिन आठवां अजूबा भाजपा के कार्यकर्ता हैं। उनकी मेहनत ने भाजपा को शून्य से शिखर तक पहुंचाया है। समारोह में कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed