फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Minister Vijayvargiya, angry at the police officers, said - illegal drug trade should be stopped in th

Indore:पुलिस अफसरों पर नाराज मंत्री विजयवर्गीय बोले -तीन दिन में अवैध नशे के धंधे बंद होना चाहिए

Sat, 21 Sep 2024 03:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 21 Sep 2024 03:31 PM IST
सार

विजयवर्गीय ने घर घर जाकर जनसंपर्क किया और लोगों की समस्याएं सुनी।इस दौरान महिलाएं उनसे बोली कि बस्ती में कई जगह नशा बिकता है। छोटे छोटे बच्चे नशे की गिरफ्त में आ रहे है। इसके बाद विजयवर्गीय ने पुलिस अफसरों को तलब किया और नशे पर रोकथाम को कहा।

विज्ञापन
Indore: Minister Vijayvargiya, angry at the police officers, said - illegal drug trade should be stopped in th
भागीरथपुरा मेें बगीचे का भी लोकार्पण किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शनिवार को भागीरथपुरा क्षेत्र में विकास कार्यों के भूमिपूजन के लिए गए थे। विजयवर्गीय को क्षेत्र की महिलाओं ने घेर लिया। उन्होंने क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर व अन्य मादक पदार्थों के बिकने की शिकायत की।

विज्ञापन

इस पर नाराज हुए  विजयवर्गीय ने मौके पर मौजूद बाणगंगा टीआई को चेतावनी देते हुए कहा कि तीन दिन में मादक पदार्थ के धंधे बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि तीन दिन में ये सब बंद नही हुआ तो चौथा दिन मेरा होगा।

विज्ञापन

विजयवर्गीय ने घर घर जाकर जनसंपर्क किया और लोगों की समस्याएं सुनी।इस दौरान महिलाएं उनसे बोली कि बस्ती में कई जगह नशा बिकता है। छोटे छोटे बच्चे नशे की गिरफ्त में आ रहे है। इसके बाद विजयवर्गीय ने पुलिस अफसरों को तलब किया और नशे पर रोकथाम को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में नशे का अवैध कारोबार बना था मुद्दा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 10 माह पहले जब विधानसभा क्षेत्र का मांग एक से चुनाव लड़ा था तो नशे के अवैध कारोबार को भी उन्होंने चुनावी मुद्दा बनाया था। वे अपने भाषण में बार-बार क्षेत्र से अवैध नशे का कारोबार मिटाने की बात करते थे।


 

विजयवर्गीय ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा के कामों का भूमिपूजन लोकार्पण किया। भागीरथपुरा ब्रिज से सांई मंदिर तक 60 फीट चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क पर 13 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा नर्मदा लाइन व सीवरेज लाइन भी बिछाई जाएगी। विजयवर्गीय ने दो बगीचों का भी लोकार्पण किया।  कुुछ रहवासियों ने नगर निगम द्वारा नाले की जमीन के आसपास के मकानों को नोटिस मिलने की बात भी कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed