{"_id":"68357a8868898e443903f39f","slug":"indore-metro-will-run-on-yellow-line-route-in-indore-prime-minister-modi-will-flag-it-off-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर में यलो लाइन रूट पर चलेगी मेट्रो, प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को भोपाल से दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर में यलो लाइन रूट पर चलेगी मेट्रो, प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को भोपाल से दिखाएंगे हरी झंडी
Tue, 27 May 2025 02:10 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Tue, 27 May 2025 02:10 PM IST
सार
यात्री गांधीनगर स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 6 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 5 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 4 स्टेशन और सुपर कॉरिडोर 3 स्टेशन पर रुक सकेंगे। यह कॉरिडोर ट्रैफिक और प्रदूषण कम करेगा और यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान करेगा, हालांकि इस रुट पर बसाहट नहीं है।
विज्ञापन
कलेक्टर ने किया मे्ट्रो ट्रेन का दौरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब मेट्रो युग में प्रवेश करने जा रहा है। इंदौरवासियों ने 40 साल पहले टेंपो का भी दौर देखा है और अब शहर आधुनिक यातायात साधन के रूप में मेट्रो युग की ओर छलांग लगा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में इंदौर मेट्रो कॉरिडोर पर यात्री सेवा का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुपर कॉरिडोर पर गांधीनगर से टीसीएस चौराहे तक बना यह लगभग सात किलोमीटर का हिस्सा येलो लाइन का कॉरिडोर है, इसमें पांच स्टेशन होंगे। यात्री गांधीनगर स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 6 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 5 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 4 स्टेशन और सुपर कॉरिडोर 3 स्टेशन पर रुक सकेंगे। यह कॉरिडोर ट्रैफिक और प्रदूषण कम करेगा। साथ ही यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान करेगा, हालांकि, इस रूट पर अभी बसाहट नहीं है, इसलिए मेट्रो ट्रेन को यात्री ज्यादा नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
कलेक्टर आशीष सिंह ने मंगलवार को गांधी नगर मेट्रो स्टेशन का दौरा कर लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। इंदौर में मेट्रो ट्रेन की शुरुआत इसी स्टेशन से होगी। इस दौरान नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा और मेट्रो के अधिकारीगण भी उपस्थित थे। पांच स्टेशनों पर लिफ्ट और एस्केलेटर लगाए गए हैं। मेट्रो कोच में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। एक ट्रेन में 800 यात्री सफर कर सकेंगे।
6 किलोमीटर रूट का होगा उद्घाटन
इंदौर में कुल 31.32 किलोमीटर लंबा मेट्रो का रूट है। इस मेट्रो की येलो लाइन पर 28 स्टेशन होंगे, जो शहरी यात्रा को आसान और पर्यावरण के अनुकूल बनाएंगे। मेट्रो के पहले चरण के प्रोजेक्ट की लागत करीब आठ हजार करोड़ रुपये है। प्रारंभिक तौर पर 6 किलोमीटर के कॉरिडोर का उद्घाटन होना है, जिसकी लागत लगभग 1520 करोड़ रुपये है।
