फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Meeting of officials of RSS's affiliated organizations in Indore from 13th, 200 officials from across

Indore: संघ के अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक 13 से इंदौर में, देशभर से 200 पदाधिकारी आएंगे

Tue, 10 Sep 2024 03:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 10 Sep 2024 03:18 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के बाद समन्वय विभाग की अखिल भारतीय स्तर की यह पहली बैठक हैै। बैठक मेें केंद्रीय स्तर के कुछ पदाधिकारी शामिल होंगे, जबकि देशभर से 200 से ज्यादा पदाधिकारी आएंगे। भाजपा के कुछ पदाधिकारी भी बैैठक का हिस्सा हो सकते है।

विज्ञापन
Indore: Meeting of officials of RSS's affiliated organizations in Indore from 13th, 200 officials from across
आरएसएस की बैठक इंदौर में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 आरएसएस के अनुषांगिक संगठनों की तीन दिनी बैठक इंदौर में 13 सितंबर से होने जा रही है। इसमें 200 पदाधिकारी शामिल होंगे और संगठनों की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तय करेंगे। अगले साल आरएसएस की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

विज्ञापन


इस लिहाज से यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बीते दो साल से संघ के अनुषांगिक संगठनों ने कई गतिविधियां देशभर में संचालित कीं। अयोध्या में राम प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश भर में माहौल बना। आरएसएस से जुड़े संगठनों ने इसके लिए कई आयोजन किए। अगले साल भी संघ इन संगठनों की माध्यम से सामाजिक गतिविधियों में ज्यादा हिस्सेदारी करेगा। इसकी रणनीति समन्वय बैठक में बनेगी।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद समन्वय विभाग की अखिल भारतीय स्तर की यह पहली बैठक है। बैठक में केंद्रीय स्तर के कुछ पदाधिकारी शामिल होंगे, जबकि देशभर से 200 से ज्यादा पदाधिकारी आएंगे। भाजपा के कुछ पदाधिकारी भी बैठक का हिस्सा हो सकते हैं। पांच साल पहले भी यह बैठक बायपास के एक गार्डन में हुई थी। इस बार यह बैठक बायपास स्थित अग्रसेन भवन में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सामाजिक समरसता बढ़ाने पर फोकस
आरएसएस अपने स्थापना के 100 वर्ष के उपलक्ष्य में कोई बड़ा आयोजन नहीं कर रहा है। संघ मालवा प्रांत में सबसे मजबूत है। वर्षगांठ के मौके पर इंदौर में राऊ स्थित स्कूल में एक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हो सकते हैं। संघ इस साल भी सामाजिक समरसता और समाजों में पैठ बनाने पर फोकस करेगा, ताकि समाज के लोग संघ की विचारधारा से जुड़ सकें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed