फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Mayor members expressed their anger in the meeting, said- officers do not listen to us

Indore News: रीजनल पार्क निजी हाथों में सौंपने का लिया फैसला, एमआईसी की बैठक में सदस्यों ने निकाली भड़ास

Tue, 18 Mar 2025 09:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 18 Mar 2025 09:59 PM IST
सार

एक एमआईसी मेंबर ने कहा कि उनके वार्ड में जनता से जुड़े एक काम की निविदाएं अफसरों ने निरस्त कर दी। इसकी जानकारी भी नहीं दी गई। एक अन्य एमआईसी मेंबर ने भी समिति की तरफ से भेजे गए पत्रों को तवज्जों नहीं देने की शिकायत की।

विज्ञापन
Indore: Mayor members expressed their anger in the meeting, said- officers do not listen to us
महापौर परिेषद बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे समय बाद इंदौर नगर निगम में हुई मेयर इन काउंसिल की बैठक में अफसर सदस्यों के निशाने पर रहे। ज्यादातर एमआईसी मेंबरों ने कहा कि अफसर बेलगाम हो चुके हैं। वे महापौर परिषद के सदस्यों की चिट्ठियों के जवाब नहीं देते। जो काम उन्हें बताए जाते हैं, उसे लेकर भी टालमटोल की जाती है। शिकवे-शिकायतों के बीच प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। पिपलिया पाला रीजनल पार्क को निजी हाथों में सौंपने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन

मंगलवार दोपहर में बैठक शुरू होते ही एक एमआईसी मेंबर ने कहा कि उनके वार्ड में जनता से जुड़े एक काम की निविदाएं अफसरों ने निरस्त कर दी। उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं दी गई। अफसर बाले-बाले फैसले ले लेते हैं। एक अन्य एमआईसी मेंबर ने भी समिति की तरफ से भेजे गए पत्रों को तवज्जों नहीं देने की शिकायत की। बैठक में एक देश एक चुनाव के समर्थन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


100 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत
इसके अलावा 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई। नगर निगम के नवीन भवन और नई वर्कशाॅप बिल्डिंग के लिए डीपीआर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। संपत्तिकर के लिए जीआईएस सर्वे के संबंध में निर्णय लिया गया। बिलावली तालाब के विकास एवं जीर्णोद्धार के लिए पीपीपी माॅडल पर पैडल बोटिंग, वाॅटर स्पोर्ट्स एवं अन्य गतिविधियों के कार्य की स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 वाटर एटीएम लगेंगे 
कचरा संग्रहण के लिए नए वाहन क्रय करने की स्वीकृति दी गई। शहर में 25 स्थानों पर वााटर ए.टी.एम. स्थापित करने की स्वीकृति दी गई। शहर के विभिन्न उद्यानों में झूले, चकरी व खुले जिम लगाने की स्वीकृति दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed