फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Market boomed with subscription on festival, vehicles sold in abundance, asking price for gold is low

Indore: पुष्य नक्षत्र की ग्राहकी से दमका बाजार, खूब बिके वाहन, सराफा बाजार में 150 करोड़ का कारोबार

Thu, 24 Oct 2024 03:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 24 Oct 2024 03:57 PM IST
सार

व्यापारियों ने भी सुबह दस बजे से ही संस्थान खोल लिए थे। सराफा बाजार में शगुन के रुप में सुबह ग्राहक सोना-चांदी खरीदने पहुंच गए थे। सराफा क्षेत्र की सजावट भी की गई है और दुकानदार कई आफर भी दे रहे है।

विज्ञापन
Indore: Market boomed with subscription on festival, vehicles sold in abundance, asking price for gold is low
त्यौहार पर इंदौर के बाजार में भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में दीपावली त्योहार के कारण बाजार ग्राहकों से गुलजार हैं। गुरुवार को पुष्य नक्षत्र होने के कारण खूब ग्राहकी हुई। इस बार गुरु पुष्य नक्षत्र पर सर्वार्थ सिद्ध, अमृत सिद्ध, पारिजात, बुधादित्य और पर्वत योग भी था। इस दौरान शोरूमों और दुकानों में जाकर वाहनों और इलेक्ट्रानिक आयटमों की बुकिंग की। सराफा बाजार में 150 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। सोना और चांदी महंगी होने के बाद भी खरीदारी पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा। आटोमोबाइल सेक्टर में भी रौनक रही। इंदौर में 800 से ज्यादा कार व अन्य वाहनों की प्री बुकिंग हुई। अब ये वाहन धनतेरस या दीपावली पर ग्राहक ले जाएंगे। इस बार ईवी कारों की डिमांड भी ज्यादा नजर आ रही है।

विज्ञापन

शहर के परंपरागत बाजार राजवाड़ा, सराफा, एमटीएच कंपाउंड में सुबह से भीड़ नजर आई। व्यापारियों ने भी गुरुवार सुबह 10 बजे से ही संस्थान खोल लिए थे। सराफा बाजार में शगुन के रूप में सुबह ग्राहक सोना-चांदी खरीदने पहुंच गए थे। सराफा क्षेत्र में सजावट भी की गई और दुकानदार कई आफर भी दे रहे थे। सराफा में सोना गुरुवार को 80 हजार रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 98 हजार रुपये प्रति किलो बिके।

विज्ञापन

पिछले साल सराफा में हुआ था 200 करोड़ का कारोबार
इंदौर में गुरु पुष्य नक्षत्र पर सराफा बाजार में करीब 150 करोड़ का कारोबार रहा। पिछले साल 200 करोड़ का कारोबार हुआ था। इस बार ग्राहकों ने कम वजन के आभूषण पसंद किए। उच्च वर्ग के ग्राहकों ने हीरे से बने जेवरों में ज्यादा रुचि दिखाई। ज्वेलरी कारोबार से जुड़े सुमित आनंद ने बताया कि इस साल होने वाले विवाह के लिए भी शुभ मुहूर्त में खरीदारी हुई। ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों की तरफ से अच्छा प्रतिसाद मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

800 से ज्यादा वाहन बिके
ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े प्रवीण पटेल ने बताया कि इंदौर में 800 से ज्यादा वाहन बिके। पेट्रोल और सीएनजी वाहनों की बिक्री भी अच्छी रही। 3000 से ज्यादा दोपहिया वाहन भी बिके। इस बार शेयर बाजार अभी नीचे है। शेयरों की खरीददारी का बेहतर समय मानकर नए निवेशक शेयर खरीदी में भी पैसा लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed