फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Maheshwari society organized blood donation camp, collected 300 units of blood

Indore: माहेश्वरी समाज ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 300 यूनिट रक्त एकत्र

Sun, 09 Jun 2024 08:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 09 Jun 2024 08:25 PM IST
सार

माहेश्वरी समाज के प्रचार मंत्री अजय सारड़ा की अगुवाई में समाजजनों ने 300 से अधिक यूनिट रक्त दान किया। इस अवसर पर सभी दानदाताओं और अन्य समाजजन की निःशुल्क नेत्र एवं हृदय उपचार चिकित्सा की व्यवस्था भी संगठन द्वारा की गई।

विज्ञापन
Indore: Maheshwari society organized blood donation camp, collected 300 units of blood
माहेश्वरी समाज ने किया रक्तदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर ज़िला माहेश्वरी युवा संगठन और पूर्वी क्षेत्र माहेश्वरी युवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन माहेश्वरी विद्यालय परिसर तथा गीता भवन मंदिर में किया गया ।

विज्ञापन

अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति संदीप काबरा द्वारा रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र के साथ पर्यावरण सरंक्षण के लिए पौधे भी दिए गए। इंदौर जिला माहेश्वरी समाज के प्रचार मंत्री अजय सारड़ा की अगुवाई में समाजजनों ने 300 से अधिक यूनिट रक्त दान किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर सभी दानदाताओं और अन्य समाजजन की निःशुल्क नेत्र एवं हृदय उपचार चिकित्सा की व्यवस्था भी संगठन द्वारा की गई।

माहेश्वरी विद्यालय के अध्यक्ष देवेंद्र बाहेती, कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्र असावा और नारायण आगाल, प्रभारी संकेत बाहेती, सौरभ राठी, सुयश साबु, संयोजक प्रतीक माहेश्वरी, अंकित सोनी ,आलोक माहेश्वरी,इंदौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के अध्यक्ष रितेश ईनाणी भी मौजूद थे। अंत में आभार जिला युवा संगठन अध्यक्ष राम सोमानी तथा सचिव प्रतीक माहेश्वरी ने माना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed