फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Load test of Rau Bridge completed, capacity of the bridge tested with the weight of 18 trucks.

Indore: राऊ ब्रिज का लोड टेस्ट पूरा, 18 ट्रकों के वजन से परखी ब्रिज की क्षमता

Mon, 21 Oct 2024 07:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 21 Oct 2024 07:33 PM IST
सार

इस ब्रिज के निर्माण की प्लानिंग दस साल पहले गई थी, लेकिन तब नर्मदा लाइन के कारण ही प्रोजेक्ट टल गया था, लेकिन राऊ जंक्शन से इंदौर की तरफ भी काफी ट्रैफिक आता है और अक्सर जाम लग रहा था। इस कारण यहां ब्रिज बनाया गया।

विज्ञापन
Indore: Load test of Rau Bridge completed, capacity of the bridge tested with the weight of 18 trucks.
राऊ ब्रिज का लोड टेस्ट पूरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर-खलघाट फोरलेन पर बना राऊ ब्रिज का लोड टेस्ट पूरा हो चुका है। 18 ट्रकों को ब्रिज के मध्य हिस्से में दो दिनों तक खड़े रख कर ब्रिज का वजह वहन करने की क्षमता को परखा गया। दो दिन हुई बारिश के कारण लोड टेस्ट का काम प्रभावित हुआ, लेकिन सोमवार को वह पूरा हो गया।

विज्ञापन

 

ब्रिज को ट्रैफिक के लिए खोले जाने के लिए एक माह का समय लग सकता है। इस ब्रिज से भारी वाहन गुजरेंगे, इस कारण लोड टेस्ट जरुरी था। ब्रिज को बनने में दो साल से ज्यादा का समय लगा,क्योकि इसके लिए इंदौर को नर्मदा जल पहुंचाने वाली नर्मदा लाइन को शिफ्ट करना पड़ा था और ब्रिज की डिजाइन भी उसके हिसाब से तैयार की गई।

विज्ञापन

 

इस ब्रिज के निर्माण की प्लानिंग दस साल पहले गई थी, लेकिन तब नर्मदा लाइन के कारण ही प्रोजेक्ट टल गया था, लेकिन राऊ जंक्शन से इंदौर की तरफ भी काफी ट्रैफिक आता है और अक्सर जाम लग रहा था। इस कारण यहां ब्रिज बनाया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा राऊ सर्कल पर छह लेन चौड़ा ब्रिज बनाया गया है। यह प्रदेश का पहला सिंगल पिलर ब्रिज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सबसे बड़ा ब्लैक स्पाॅट बन चुका था

राऊ जंक्शन ब्रिज नहीं होने के कारण सबसे बड़ा ब्लैक स्पाॅट बन चुका था। वहां आसपास रहवासी क्षेत्र भी है और भारी वाहनों का आवागमन भी होता था। दस माह में इस जंक्शन पर दस मौतें हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed