{"_id":"639d8475742b3a5f6b28d1fd","slug":"indore-lit-chowk-indore-is-the-first-city-in-asia-to-drink-the-most-expensive-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Lit Chowk: सबसे महंगा पानी पीने वाला एशिया का पहला शहर है इंदौर, प्रदूषण कम करने के लिए बन रहे गार्डन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Lit Chowk: सबसे महंगा पानी पीने वाला एशिया का पहला शहर है इंदौर, प्रदूषण कम करने के लिए बन रहे गार्डन
Sat, 17 Dec 2022 02:27 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 17 Dec 2022 02:27 PM IST
सार
लिट चौक महोत्सव के दूसरे दिन के पहले सत्र में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी, मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने भविष्य के इंदौर पर चर्चा की। वहीं, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद तिवारी ने भी उनसे बातचीत की। जनप्रतिनिधियों ने ट्रैफिक, पेयजल और वायु प्रदूषण के मुद्दे पर विस्तार से बातें की।
विज्ञापन
लिट चौक महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लिट चौक महोत्सव में दूसरे दिन इंदौर शहर की कई जानी मानी हस्तियां मौजूद रहीं। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर एशिया में सबसे महंगा पानी पी रहा है। हम 27 रुपये प्रति हजार लीटर का पानी पीते है और गाड़ियां धोते हैं। अब इंदौर में हम नर्मदा का चौथा चरण ला रहे हैं। ग्रीन एनर्जी के लिए 244 करोड़ रुपये का पब्लिक इशू नगर निगम ला रहा है। इससे सोलर प्लांट लगेगा, ताकि पानी पर बिजली का खर्च कम हो सके। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि ट्रीटेड वाटर की अलग से पाइप लाइन होना चाहिए। बिल्डिंग परमिशन में नियम बनना चाहिए, निजी कालोनियां, ट्रीटेड पानी का उपयोग फ्लश और गार्डनों में कर सकें।
विज्ञापन
पीथमपुर-उज्जैन का लोड भी इंदौर पर...
लोक परिवहन के मुद्दे पर मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर की आबादी 35 लाख है और 21 लाख गाड़ियां हैं। ट्रैफिक की समस्या का सबसे बड़ा हल पब्लिक ट्रांसपोर्ट है। इंदौर में मेट्रो के लिए ट्रैफिक मोबिएलिटी प्लान बना रहा है, जो हमारे लिए मददगार साबित होगा। हम शहरवासियों को मिलकर यह तय करना होगा कि एक ही सड़क पर मिक्स ट्रैफिक न चले। सांसद लालवानी ने कहा कि यह शहर तेजी से बढ़ रहा है। 40 परसेंट की ग्रोथ से जनसंख्या बढ़ी है। शहर के बाहर से इंदौर में रोज तीन लाख लोग आते-जाते हैं। हमें उन लोगों के बारे में भी सोचना है। पीथमपुर में रोज 1200 बसें आती जाती हैं। उज्जैन के ट्रैफिक का लोड भी इंदौर पर है। इंदौर में भी केबल कार की प्लानिंग कर रहे हैं, ताकि सघन इलाकों में भी लोक परिवहन का विकल्प मिले।
विज्ञापन
एक साल में दस ब्रिज बनेंगे...
सांसद लालवानी ने कहा कि आजादी के बाद जितने ब्रिज नहीं बने वो अब बन रहे हैं। अब एक साल में 10 ब्रिज बन रहे हैं। आईडीए भी ब्रिज बना रहा है। एक यूरोपियन कंपनी से मास्टर प्लान बनने वाले अफसर ने एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसने आने वाले 50 सालों के हिसाब से एक योजना बनी है, जो केंद्र सरकार राज्य सरकार को देगी।
विज्ञापन
जनभागीदारी के साथ सोच भी बदलने की जरूरत...
मेयर ने कहा कि जैसी जनभागीदारी सफाई में है, वैसे जागरूकता ट्रैफिक में रखना होगा। जनता को इस माइंडसेट से बाहर आने होगा कि मेरी गाड़ी दुकान के सामने ही लगे। उन्होंने कहा कि बाइपास की सर्विस रोड को निगम 85 करोड़ रुपये की लागत से बना रहा है, इससे भी ट्रैफिक सुधरेगा। शहर के नाइट कल्चर पर सांसद लालवानी ने कहा कि आईटी के लोगों के लिए नाइट वर्क कल्चर प्रारंभ किया। इसकी समीक्षा होना चाहिए, ड्रिंक कर जो गाड़ी चलाते हैं उस पर सख्ती की जाए।
वायू प्रदूषण कम करने के लिए बना रहे गार्डन...
मेयर भार्गव ने कहा कि वायू प्रदूषण पूरे देश की समस्या है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट बढ़ेगा तो वाहनों की संख्या कम होने से प्रदूषण भी घटेगा। इंदौर में ई-लोडिंग रिक्शा को बढ़ावा दे रहे हैं। हम कचरा गाड़ियां भी सीएनजी कर रहे हैं। इंदौर में अहिल्या वन बनेंगे,सिटी फारेस्ट बनेंगे, जिससे वायू प्रदूषण कम होगा।
