फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Lit Chowk Festival: Actress Sunita Rajwar said good content matters in films now

MP News: इंदौर लिट चौक फेस्टिवल में पहुंची 'पप्पू की मम्मी', फिल्म इंडस्ट्री के बदलाव को लेकर कही ये बात

Sat, 21 Dec 2024 02:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 21 Dec 2024 02:51 PM IST
सार

वेबसीरिज "पंचायत" में पप्पू की मम्मी का किरदार निभाने वाली सुनीता राजवार इंदौर के लिट चौक फेस्टिवल में पहुंचीं। उन्होंने मध्य प्रदेश के प्रति अपने प्रेम और इंडस्ट्री में 24 साल के सफर पर बात की। स्टैंडअप कॉमेडियन रवि गुप्ता ने भगत सिंह की समाजवादी सोच के बारें में बताया।

विज्ञापन
Indore Lit Chowk Festival: Actress Sunita Rajwar said good content matters in films now
अभिनेत्री सुनीता राजवार और स्टैंडअप कामेडियन रवि गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत वेबसीरिज में पप्पू की मम्मी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं सुनीता राजवार इंदौर के लिट चौक फेस्टिवल में भाग लेने आईं। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि इंदौर बहुत अच्छा लगा। पूरा मध्य प्रदेश मेरा पंसदीदा स्टेट है। मैं उज्जैन अक्सर जाती हूं। पंचायत सीरिज की शूटिंग के लिए सीहोर के समीप महोदिया आना होता है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मुझे यहां की आवभगत करने का अंदाज बहुत अच्छा लगता है। लोगों को स्वभाव सरल है। इंदौर का तो खाना फेमस है। मैंने खाना खाने के बाद कचौरी खाई। मैं इंडस्ट्री में 24 सालों से हूं, लगातार काम कर रही हूं। इंडस्ट्री में जब एक पहचान बन जाती है तो बहुत अच्छा लगता है। लोग मिलना चाहते हैं। बात करना चाहते हैं। अच्छे-अच्छे मैसेज भेजते हैं। उससे कलाकार को मोटिवेशन मिल जाता है। दर्शकों का इतने प्यार के बारे में मैंने पहले कभी नहीं सोचा था, लेकिन जब मुझे मिलने लगा तो बहुत अच्छा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई हीरो बनने के लिए आता था, लेकिन अब लोग करेक्टर करना चाहते है। भारतीय दर्शक और फिल्मकारों को भी समझ में आ गया कि कंटेंट मजबूत होना चाहिए। सिर्फ हीरो-हिरोइन से बात नहीं बनती। फिल्म इंडस्ट्री में जो बदलाव आया है, उससे थिएटर आर्टिस्टों को भी मदद मिली है।




भगत सिंह बम, बंदूक पिस्तौल तक सीमित नहीं
मशहूर स्टैंडअप कामेडियन रवि गुप्ता भी लिट चौक में शामिल हुए। इन दिनों वे भगत सिंह पर लिखी अपनी एक किताब के बारे में सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा कि भगत सिंह को लेकर ज्यादा लोगों की सोच बम, बंदूक पिस्तौल तक सीमित है, जबकि उनकी समाजवाद की विचारधारा, उनके खुद के विचारों तक हम पहुंच नहीं पाते। वे देश को समाजवादी सोच का बनाना चाहते थे। मैंने वही किताबों में शामिल किया है। उन्होंने बताया कि मैंने प्रेमचंद, शरदचंद, मंटो की शब्दावली का विस्तार किया है और वह मेरे शो में भी नजर आता है।

इंदौर के लोग और खाना बेहतरीन
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने कहा कि इंदौर के लोग और खाना बेहतरीन है। बहुत कमाल का शहर है। मध्य प्रदेश बहुत खूबसूरत शहर है। कला के मामल में समृद्ध है। अब फिल्मकारों को भी भाने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed