फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Leopard spotted in Infosys campus, forest department team arrived to catch it

Indore: इंफोसिस कैंपस में नजर आया तेंदुआ, वन विभाग की टीम पहुंची पकड़ने

Tue, 16 Jan 2024 05:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 16 Jan 2024 05:50 PM IST
सार

अभी तक तेंदुए को टीम पकड़ नहीं पाई। कंपनी के 70 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैले कैंपस में चारों तरफ सुरक्षा दीवार है। इसके बावजूद तेंदुआ कैंपस में पहुंच गया, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
Indore: Leopard spotted in Infosys campus, forest department team arrived to catch it
तेंदुए की खोजबीन करते कर्मचारी। - फोटो : social media

विस्तार

सुपर काॅरिडोर पर स्थित आईटी कंपनी इंफोसिस के कैंपस में एक तेंदुआ नजर आया है। इसकी जानकारी वन विभाग को ग्रामीणों ने दी। वन विभाग की रेसक्यू टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए कैंपस पहुंची। कर्मचारी अपने साथ पिंजरे, जाल और तेंदुए को बेहोश करने वाली ट्रेंकुलाइजर गन लेकर पहुंची।

विज्ञापन


अभी तक तेंदुए को टीम पकड़ नहीं पाई। कंपनी के 70 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैले कैंपस में चारों तरफ सुरक्षा दीवार है। इसके बावजूद तेंदुआ कैंपस में पहुंच गया, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है,हालांकि कंपनी द्वारा परिसर में लगाए गए कैमरों में तेंदुआ कैद नहीं हुआ। ग्रामीणों ने तेंदुए को कैम्पस में देखा है। वन विभाग की अलग-अलग टीमों ने परिसर में तेंदुए की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुबह सुपर काॅरिडोर पर सैन्यकर्मी दौड़ लगाने आते है। पहले उन्होंने तेंदुआ देखा और ग्रामीणों को बताया। इसके बाद इंफोसिस कंपनी ने एक निजी रेसक्यू टीम से संपर्क किया और उसे बुलवा लिया। वन विभाग को भी सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पग मार्ग मिले

वन विभाग की टीम को कैंपस में पग मार्क मिले,हालांकि वे तेंदुए के ही है। इस बात पर अफसरों को संशय था। कैंपस के कुछ हिस्से में घनी झाडि़यां है। वन विभाग की तीन टीमों ने कैम्पस में खोजबीन शुरू की, लेकिन देर शाम तक तेंदुआ नजर नहीं आया। बाद में कैंपस में दो पिंजरे वन विभाग ने लगाए। इंफोसिस कैंपस के समीप ही टीसीएस का कैंपस भी है। तेंदुआ उनके कैंपस में न पहुंच सके, इसलिए कैंपस के सारे गेट लगा दिए गए थे।

काइट फेस्टिवल किया रद्द

इंफोसिस के कर्मचारियों ने मंगलवार को काइट फेस्टिवल का आयोजन किया था, लेकिन तेंदुए की दशहत के कारण उसे निरस्त करना पड़ा। फेस्टिवल के लिए दो ढोलक वाले भी कैंपस पहुंचे थे। बाद में उनकी मदद तेंदुए को भगाने के लिए की गई। उसने ढोल बजवाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed