फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Knives fired during Prabhatferi of Ranjit Hanuman temple, one youth died

Indore: रणजीत हनुमान मंदिर की प्रभातफेरी में चले चाकू, एक युवक की मौत

Thu, 04 Jan 2024 07:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 04 Jan 2024 07:08 PM IST
सार

शुभम को धक्का लगा। उसने विरोध किया तो धक्का मारने वाले युवकों के साथ उसकी कहासूनी हो गई। एक युवक ने उसके गले में चाकू मार दिया शुभम के दोस्त उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Indore: Knives fired during Prabhatferi of Ranjit Hanuman temple, one youth died
प्रभातफेरी के दौरान युवक की हत्या। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

रणजीत हनुमान मंदिर की प्रभातफेरी में अपने दोस्तों के साथ शामिल होने गए एक युवक की हत्या हो गई। प्रभातफेरी के दौरान धक्का लगने पर उसका विवाद हुआ था। चाकू मारने वाले युवकों का पुलिस पता लगा रही है। एक युवक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गोमा की फेल निवासी 25 वर्षीय युवक शुभम रघुवंशी अपने दोस्तों के साथ सुबह पांच बजे घर से रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में शामिल होने के लिए गया था। सुबह सात बजे जब प्रभातफेरी महूनाका पहुंची तो वहां काफी भीड़ हो गई। इस दौरान शुभम को धक्का लगा।

विज्ञापन


उसने विरोध किया तो धक्का मारने वाले युवकों के साथ उसकी कहासूनी हो गई। एक युवक ने उसके गले में चाकू मार दिया शुभम के दोस्त उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मौके पर ही पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उसके साथ अन्य युवक भी घटना में शामिल थे या नहीं। इसका पता पुलिस लगा रही है।

बजरंग दल से भी जुड़ा था शुभम

शुभम बजरंग दल से भी जुड़ा था। वह बस्ती में दल से जुड़ी गतिविधियां भी संचालित करता था। उसकी हत्या के बाद बजरंग दल पदाधिकारी प्रदर्शन करने पहुंचे थे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

भीड़ ने कर दी थी एक आरोपी की पिटाई

शुभम का विवाद भागीरथपुरा निवासी अनिकेत, लोकेश, यश व युवराज शामिल है। एक आरोपी को भीड़ ने ही मौके पर पकड़ लिया था। पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। एक आरोपी कपिल फरार है। शुभम का विवाद सबसे पहले यश से हुअा था। यश ने बाद में अपने साथियों को बुला लिया था। फिर शुभम की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया।

बिरयानी का ठेला लगाता था शुभम

शुभम मालवा मिल क्षेत्र में बिरयान का ठेला लगाता था। परिवार में माता-पिता के अलावा उसका एक छोटा भाई है। रात को ही उसने प्रभातफेरी में चलने की प्लानिंग की थी और सुबह दोस्तों के साथ बाइक पर गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed