{"_id":"6b0aebf3aa7c4d699d06be47","slug":"indore-khajrana-ganesh-temple-garbhagriha-entry-action-fine-cctv-update-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजराना मंदिरः विधायक के बेटे की गर्भगृह में एंट्री पर सुरक्षाकर्मी बर्खास्त, एजेंसी पर 51 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजराना मंदिरः विधायक के बेटे की गर्भगृह में एंट्री पर सुरक्षाकर्मी बर्खास्त, एजेंसी पर 51 हजार का जुर्माना
Sat, 28 Nov 2026 08:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 28 Nov 2026 08:27 PM IST
सार
खजराना गणेश मंदिर के प्रतिबंधित गर्भगृह में रुद्राक्ष शुक्ला के प्रवेश और पूजन का वीडियो सामने आने के बाद प्रबंधन ने सख्त कार्रवाई की है। सुरक्षा एजेंसी पर 51 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
खजराना मंदिर में रुद्राक्ष शुक्ला।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था और नियमों की अनदेखी के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला के प्रतिबंधित गर्भगृह में प्रवेश कर दर्शन और पूजन करने का वीडियो सामने आने के बाद मंदिर प्रबंधन ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की है। मामला प्रमुखता से उठाए जाने के बाद मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा एजेंसी पर 51 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी को बर्खास्त कर दिया गया है जबकि मुख्य सुरक्षा अधिकारी का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पुजारियों और मंदिर प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं।
क्या है पूरा मामला
दरअसल खजराना गणेश मंदिर में आम श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित है। इसके बावजूद विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला 25 नवंबर को गर्भगृह में पहुंच गए थे। यहां उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन किए और पूजन भी किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े हुए थे। सवाल ये भी था कि जब आम श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित है तो फिर रसूखदारों को इसकी अनुमति कैसे मिल गई।
खबर का असर और जिम्मेदारों पर कार्रवाई
इस मामले को प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद मंदिर प्रबंधन ने जांच कर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने जानकारी दी कि सुरक्षा एजेंसी पर 51 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। गर्भगृह में प्रवेश के दौरान ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं मुख्य सुरक्षा अधिकारी रवि प्रकाश का 7 दिन का वेतन काटने का निर्णय लिया गया है। मंदिर के पुजारियों, प्रबंधक और सहायक प्रबंधक को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
CCTV और लाइव मॉनिटरिंग में मिली खामियां
जांच के दौरान मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। गर्भगृह से जुड़े CCTV कैमरे बंद पाए गए और लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी प्रभावी नहीं मिली। ऐसे में मंदिर की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल और गहरे हो गए हैं। प्रबंधन ने इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदारों से जवाब तलब किया है।
गर्भगृह की सुरक्षा में बदलाव के फैसले
भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो इसके लिए गर्भगृह के प्रवेश मार्ग पर 5 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करने का फैसला लिया गया है। हालांकि इस पूरी कार्रवाई के बीच सबसे बड़ा सवाल अब भी कायम है कि आम श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा लेकिन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर निगरानी और रोक सुनिश्चित कैसे होगी।