Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-kalika-mata-temple-demolition-halted-after-protest-in-krishnabag

इंदौर: 600 जवान और 12 पोकलेन मशीनें भी नहीं हिला सकीं मंदिर की एक ईंट, भारी बवाल के बाद झुका प्रशासन

Tue, 24 Nov 2026 05:21 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 24 Nov 2026 05:21 PM IST
सार

इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने के दौरान 42 मकान तोड़े गए, लेकिन रहवासियों और हिंदू संगठनों के भारी विरोध के बाद कालिका माता मंदिर हटाने की कार्रवाई फिलहाल रोक दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभी मंदिर नहीं हटाया जा रहा है।

विज्ञापन
indore-kalika-mata-temple-demolition-halted-after-protest-in-krishnabag
इंदौर में कालिका माता मंदिर हटाने की कार्रवाई पर फिलहाल रोक - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने की मुहिम के तहत कालिका माता मंदिर को हटाने की प्रस्तावित कार्रवाई को प्रशासन ने फिलहाल स्थगित कर दिया है। कॉलोनी में निर्माण हटाने के दौरान इस मंदिर को भी हटाया जाना तय था, लेकिन स्थानीय नागरिकों के तीव्र विरोध को देखते हुए प्रशासन ने कदम पीछे खींच लिए हैं। एसडीएम घनश्याम धनगर ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि वर्तमान में मंदिर को हटाने के संबंध में कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


प्रशासनिक अमले को लौटना पड़ा वापस
सोमवार को जब पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम कृष्णबाग कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया। लोगों के भारी विरोध और तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एसडीएम घनश्याम धनगर को भी मौके से वापस लौटना पड़ा। सोमवार शाम होते-होते कई हिंदू संगठन भी घटनास्थल पर जमा हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। संगठनों ने साफ चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर इस मंदिर की एक भी ईंट नहीं हटाई जाएगी। हालात को देखते हुए शाम तक पुलिस और प्रशासन की टीमें भी वहां से लौट गईं। हालांकि मंगलवार को दोबारा कार्रवाई होने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन प्रशासन के इनकार के बाद रहवासियों ने मंदिर के बाहर जारी अपना धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2003 से चल रहा है जमीन का विवाद
इस पूरे विवाद की जड़ ग्राम खजराना स्थित सर्वे नंबर 66/2(क) की 0.720 हेक्टेयर भूमि पर बने निर्माण हैं। इस जमीन के स्वामित्व को लेकर श्रीराम बिल्डर्स और कॉलोनी के रहवासियों के बीच वर्ष 2003 से कानूनी लड़ाई चल रही है। यह मामला तहसीलदार न्यायालय से शुरू होकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जा चुका है। कार्रवाई के दौरान मंदिर प्रबंधन को परिसर खाली करने के लिए 1 घंटे का समय दिया गया था, जिसके बाद विरोध कर रहे लोगों ने मौके पर जय-जय सियाराम के नारे लगाने शुरू कर दिए।

42 मकान तोड़े गए, 600 कर्मियों का अमला रहा तैनात
यह मुहिम सोमवार को दिनभर जारी रही, जिसमें प्रशासन ने कुल 42 मकानों को ध्वस्त किया। इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के लगभग 600 अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए थे। इसके साथ ही निर्माण तोड़ने के लिए 12 पोकलेन मशीनों का भी इस्तेमाल किया गया। जब अमला कालिका माता मंदिर को हटाने की तैयारी करने लगा, तो लोगों की भारी भीड़ जुट गई और विरोध तेज हो गया। भीड़ के आक्रोश और संभावित विवाद को भांपते हुए प्रशासन ने मंदिर हटाने का निर्णय फिलहाल टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed