फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Iti used to fight with Bhupendra after calling him in drunken state, now police will question her by g

Indore News: शराब के नशे में काॅल कर भूपेंद्र से लड़ती थी इति, अब पुलिस नोटिस देकर करेगी पूछताछ

Thu, 28 Aug 2025 07:27 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 28 Aug 2025 07:27 AM IST
सार

पुलिस इति के पति की भूमिका की भी जांच करेगी। जब उसे इति व भूपेंद्र के बारे में सब पता था तो वह उसे रोकता था या नहीं। इसका भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस को इति के किसी ब्लैकमेलिंग गिरोह से जुड़े होने की भी आशंका है।

विज्ञापन
Indore: Iti used to fight with Bhupendra after calling him in drunken state, now police will question her by g
इति व भूपेंद्र - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के तीन पबों के संचालक भूपेंद्र रघुवंशी की विस्तृत जांच पुलिस गुरुवार से शुरू करेगी। भूपेंद्र की अंत्येष्टी केे बाद पुलिस अफसर भूपेंद्र के परिजनों से बयान लेंगे। सुसाइड नोट, परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस इति को नोटिस देकर मुबंई से इंदौर बुलाएगी। पुलिस ने इति पर आत्महत्या के लिए उकसाने व ब्लैकमेलिंग का प्रकरण दर्ज करने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें- लापता श्रद्धा के लिए 51 हजार का इनाम, परिजन ने टांगी सोनम की तरह उल्टी तस्वीर

विज्ञापन


पुलिस ने भूपेंद्र के नौकर, ड्रायवरों से पूछताछ की तो पता चला कि भले ही इति मुबंई में रहे, लेकिन वह भूपेंद्र पर पूरी तरह निगरानी रखती थी। बार-बार उसे वीडियो काॅल करती थी। उसे लोकेशन भेजने को कहती थी। इति नशा भी करती थी और रात को नशे में वीडियो काॅल कर भूपेंद्र से झगड़ा करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस इति के पति की भूमिका की भी जांच करेगी। जब उसे इति व भूपेंद्र के बारे में सब पता था तो वह उसे रोकता था या नहीं। इसका भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस को इति के किसी ब्लैकमेलिंग गिरोह से जुड़े होने की भी आशंका है। 25 लाख रुपये लेने के बावजूद इति भूपेंद्र पर फ्लैट, कार खरीदकर देने का दबाव बना रही थी और इसके लिए परेशान करती थी। भूपेंद्र उसके काॅल रिकार्ड न कर सके, इसलिए वह  वाट्सअप काॅल करती थी।

 

देर रात इंदौर आई भूपेंद्र की बेटी

भूपेंद्र की बेटी यूएस में रहकर पढ़ाई करती है। वह बुधवार देर रात इंदौर पहुंची। गुरुवार दोपहर 2 बजे रिजनल पार्क मुक्तिधाम पर भूपेंद्र की अंत्येष्टी की जाएगी। इसके बाद पुलिस भूपेंद्र की पत्नी, परिजनों व भूपेंद्र के करीबी दोस्तों के बयान लेगी। पुलिस भूपेंद्र और इति के बीच होने वाले काॅल के साक्ष्य भी एकत्र करेगी। इसके लिए पुलिस भूपेंद्र के मोबाइल के डेटा की भी जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed