फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: It rained again in Indore, the sun came out after a while, the temperature also decreased

Indore: इंदौर में फिर हुई बारिश, थोड़ी देर बाद निकली धूप, तापमान भी हुआ कम

Fri, 09 May 2025 03:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 09 May 2025 03:13 PM IST
सार

शुक्रवार दोपहर हवाएं तो तेज नहीं चली, लेकिन आसपास पर बादल छाने लगे। कुछ देर बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई। सड़कों पर चल रहे लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेने लगे। जब बारिश थोड़ी कम हुई, तो फिर सड़कों पर ट्रैफिक नजर आया।

विज्ञापन
Indore: It rained again in Indore, the sun came out after a while, the temperature also decreased
इंदौर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौरवासियों ने मई में सूर्यदेवता के तीखे तेवर देखे है,लेकिन इस साल मई माह ठंडक का एहसास करा रहा है। कूलर-एसी की जरुरत नहीं पड़ रही है। पंखे से ही काम चल रहा है। शुक्रवार को भी मौसम के अलग-अलग नजारे देखने को मिले।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: इंदौर में प्री-मानसून ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 1043% ज्यादा बारिश से चौंके लोग

विज्ञापन

 

दोपहर में रिमझिम बाारिश का दौर पंद्रह से बीस मिनट तक तक शहर में चला। फिर थोड़ी देर के लिए धूप निकल आई। कुछ देर बाद फिर बादल छाने लगे। दिनभर मौसम की यू ही लुकाछिपी चलती रही। इस कारण मौसम खुशगवार रहा। मई में अब तक पौने पांच इंच बारिश हो चुकी है, जो अपने आप मेें रिकार्ड है। अब तक इंदौर में इतनी बारिश कभी मई माह में नहीं हुई है। इससे पहले मई माह में 1886 में आधा इंच बारिश हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शुक्रवार दोपहर हवाएं तो तेज नहीं चली, लेकिन आसपास पर बादल छाने लगे। कुछ देर बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई। सड़कों पर चल रहे लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेने लगे। जब बारिश थोड़ी कम हुई, तो फिर सड़कों पर ट्रैफिक नजर आया।

 

कुछ इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। इंदौर में गुरुवार रात का तापमान 21.8 दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था, जबकि अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 9 डिग्री कम था। आमतौर पर मई माह में तापमान 40 डिग्री से उपर रहता है। हवा की रफ्तार भी 25 किलोमीटर प्रति घंटा रही। तेज हवा के साथ बारिश नहीं होने के कारण शहर में बिजली गुल होने की समस्या कम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed