फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: It is not raining in Indore, rituals will be performed in the ancient Indreshwar temple

Indore:इंदौर में नहीं हो रही बारिश, प्राचीन इंद्रेश्वर मंदिर में होगा अनुष्ठान

Sat, 12 Jul 2025 06:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 12 Jul 2025 06:19 PM IST
सार

1985 के दौरान जब शहर में जून जुलाई माह में लंबे समय तक वर्षा नहीं हुई तब तत्कालीन कलेक्टर अजीत जोगी ने अभिषेक किया था। इंदौर के वर्तमान हालात भी कुछ ऐसे ही बन रहे हैं।

विज्ञापन
Indore: It is not raining in Indore, rituals will be performed in the ancient Indreshwar temple
इंद्रेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में जुलाई आधा बीतने को है, लेकिन अभी तक ठीक से बारिश नहीं हुई है। आसपास के जिलों में झमाझम बारिश हो रही है, लेकिन इंदौर में बिना बूंदों के सावन माह आ चुका है। इसे लेकर शहरवासी चिंतित है। इसके चलते अब शहर के प्राचीन इंद्रेश्वर महादेव मंदिर में अनुष्ठान होंगे। शनिवार को भी विधायक गोलू शुक्ला ने बारिश के लिए मंदिर में रुद्राभिषेक किया।

विज्ञापन

 

इंदौर में होलकर शासन काल से मान्यता चली आ रही है कि अगर इंदौर में बरसात नहीं हो रही हो तो पंढरीनाथ स्थित प्राचीनतम इंद्रेश्वर मंदिर में शिवलिंग को पानी में डूबाने से निश्चित वर्षा होती है। होलकर शासनकाल में भी राजा महाराजा इस परंपरा को निभाते आए हैं। होलकर रियासत के अंतिम शासक यशवंत राव होल्कर ने भी कई बार अल्प वर्षा होने पर या वर्षा नहीं होने पर इंद्रेश्वर महादेव का अभिषेक किया था। इसके बाद घनघोर बारिश हुई।

विज्ञापन



आजादी के बाद इस परंपरा को इंदौर के कुछ कलेक्टरों ने भी निभाया। 1985 के दौरान जब शहर में जून जुलाई माह में लंबे समय तक वर्षा नहीं हुई तब तत्कालीन कलेक्टर अजीत जोगी ने अभिषेक किया था। इंदौर के वर्तमान हालात भी कुछ ऐसे ही बन रहे हैं। पिछले 15 दिनों से इंदौर में अल्पवर्षा की स्थिति बनी हुई है। रविवार को मंदिर में शहर के गणमान्य नागरिक एकत्र होकर जलाभिषेक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed