फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-iskcon-krishna-janmashtami-festival-schedule-2026

इंदौर: जन्माष्टमी पर इस्कॉन में अच्छी बारिश के लिए होगी प्रार्थना, 19 सितंबर तक आयोजित होंगे धार्मिक कार्यक्रम

Thu, 03 Sep 2026 06:47 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Thu, 03 Sep 2026 06:47 AM IST
सार

इंदौर के निपानिया स्थित इस्कॉन मंदिर में 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर महाअभिषेक, कथा एवं कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस्कॉन फेस्टिवल सीजन में श्रील प्रभुपाद व्यास पूजा और राधाष्टमी जैसे कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।

विज्ञापन
indore-iskcon-krishna-janmashtami-festival-schedule-2026
इस्कॉन इंदौर में धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य उत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस्कॉन इंदौर द्वारा शुक्रवार, 4 सितंबर को भव्य एवं आध्यात्मिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महामन दास, अध्यक्ष, इस्कॉन इंदौर ने बताया कि श्री श्री राधा गोविंद मंदिर, हरे कृष्ण विहार, निपानिया में जन्माष्टमी के अवसर पर दिनभर धार्मिक अनुष्ठान, विशेष श्रीकृष्ण कथा, दर्शन, अभिषेक, भजन-संकीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष इस्कॉन इंदौर द्वारा 23 अगस्त से 19 सितंबर 2026 तक फेस्टिवल सीजन मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत भगवान श्रीकृष्ण एवं वैष्णव परंपरा से जुड़े विभिन्न आध्यात्मिक उत्सवों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


जन्माष्टमी के दिन आयोजित होने वाले प्रमुख धार्मिक कार्यक्रम
4 सितंबर को जन्माष्टमी के दिन कार्यक्रमों का शुभारंभ प्रातः 4:30 बजे मंगल आरती से होगा। इसके उपरांत सुबह 7:30 बजे गुरु पूजा, सुबह 8:00 बजे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विशेष कथा, सुबह 9:00 बजे दर्शन आरती तथा सुबह 10:00 बजे विशेष अभिषेक संपन्न किया जाएगा। शाम के सत्र में 4:00 बजे से 6:00 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा आयोजित होगी। इसके पश्चात शाम 6:00 बजे से रात 9:30 बजे तक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं 9:30 बजे से भजन क्लबिंग का आयोजन होगा। रात्रि 10:30 बजे महाअभिषेक तथा मध्यरात्रि में महाआरती के साथ भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


आध्यात्मिक उत्सवों की विस्तृत श्रृंखला
जन्माष्टमी के साथ-साथ इस्कॉन इंदौर में 23 अगस्त से 19 सितंबर तक विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 23 से 28 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 7:30 से 8:30 बजे तक झूलन उत्सव मनाया गया। तत्पश्चात 28 अगस्त को बलराम पूर्णिमा के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। इसके अतिरिक्त 29 से 31 अगस्त तक शाम 4:30 से 7:00 बजे तक विशेष श्रीकृष्ण कथा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यास पूजा, लक्ष्मी नरसिंह प्रार्थना एवं श्री राधाष्टमी कार्यक्रम
जन्माष्टमी के अगले दिन 5 सितंबर को इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद की व्यास पूजा एवं प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 10:00 बजे से विशेष पूजा एवं कार्यक्रम होंगे तथा दोपहर 2:00 बजे स्नेह भोज प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। रविवार, 6 सितंबर को अपराह्न 12 बजे से विघ्न विनाशक श्री श्री लक्ष्मी नरसिंह महाराज से विश्व शांति, अच्छी वर्षा तथा शहर के नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए विशेष प्रार्थना की जाएगी। इसके पश्चात 19 सितंबर को श्री राधाष्टमी के पावन अवसर पर सुबह 11:00 बजे भव्य अभिषेक तथा दोपहर 1:30 बजे स्नेह भोज प्रसाद का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed