फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Investors are more interested in setting up industries in Malwa-Nimar, maximum number of agreements ar

Indore: निवेशकों की मालवा-निमाड़ में उद्योग लगाने में ज्यादा रुचि, सबसे ज्यादा करार यहां

Wed, 26 Feb 2025 02:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 26 Feb 2025 02:23 PM IST
सार

दौर में छह बार इन्वेस्टर्स समिट हो चुकी है। अगली इन्वेस्टर्स समिट भी इंदौर के अलावा दूसरे शहर में हो सकती है, लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में आईटी समिट कराने की योजना तैयार करने के लिए अफसरों को कहा है।

विज्ञापन
Indore: Investors are more interested in setting up industries in Malwa-Nimar, maximum number of agreements ar
इंदौर जोन में निवेशकों की ज्यादा रुचि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार भले ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भोपाल में हुई है, लेकिन उसमे भाग लेने वाले ज्यादातर निवेशकों की रुचि इंदौर और उसके आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश की ज्यादा रही। दो दिन की समिट में 83 करारों पर हस्ताक्षर हुए। उसमें सबसे ज्यादा 29 इंदौर जोन के लिए हुए।

विज्ञापन


आईटी और पर्यटन के लिए ज्यादा प्रस्ताव आए। इंदौर में आईटी की 300 से ज्यादा छोटी बड़ी कंपनियां है। प्रदेश सरकार ने जो आईटी नीति बनाई है। उसमें ड्रोन, एमिनेशन, गेमिंग में निवेश के लिए भी रियायतें दी है। इसके अलावा इंदौर में चार आईटी पार्क है। जहां छोटी आईटी कंपनियों को भी स्पेस मिल जाती है।

विज्ञापन


इंदौर में छह बार इन्वेस्टर्स समिट हो चुकी है। अगली इन्वेस्टर्स समिट भी इंदौर के अलावा दूसरे शहर में हो सकती है, लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में आईटी समिट कराने की योजना तैयार करने के लिए अफसरों को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में आईटी सेक्टर के लिए बड़ा लैंडबैंक है। इसके अलावा सिंहासा में आईटी पार्क भी बनाया गया है। इंदौर में एक बड़ी आईटी कंपनी ने निवेश के लिए करार किया है। कंपनी के प्रतिनिधि इंदौर में आकर जमीन भी देख चुके है।

 

इंदौर-भोपाल हाईवे पर रिजाॅर्ट

एक निवेशक ने इंदौर भोपाल हाईवे पर रिजाॅर्ट के लिए करार किया है। पहले पांच एकड़ में रिजाॅर्ट बनाने की योजना बनी है। समूह के संजोग सिंह ने कहा कि रिजाॅर्ट के अलावा हम वेडिंग इवेंट के लिए भी स्पेस उपलब्ध कराएंगे,क्योकि लोग अब डेस्टिनेशन वेडिंग पर ज्यादा जोर दे रहे है। इसके अलावा एक युवा उद्मी शाजापुर में एक रिसाॅर्ट लाने की तैयारी कर रहा है। इंदौर और उज्जैन में पांच बड़े होटलों के निर्माण के लिए भी करार हुए है। सिंहस्थ को देखते हुए कुछ अन्य प्रोजेक्ट में इंदौर-उज्जैन में प्रोजेक्ट लाना चाहते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed