Indore:इंदौर के चंदन नगर बोर्ड मामले में बनी जांच कमेटी, दोषी अफसर नपेंगे
चंदन नगर क्षेत्र के चंदूवाला रोड, आम वाला रोड, मिश्रीवाला रोड के नाम बदलकर नए बोर्ड लगाए गए थे। इस पर पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने मेयर को पत्र लिखकर बोर्ड हटाने और दोषियों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए कहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में हिन्दू नामों की गलियों व मोहल्लों के नाम मुस्लिम नाम रखे जाने का मामला गरमाता जा रहा है। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने इसे लेकर कमेटी गठित की है। इस मामले में जो अफसर दोेषी है। उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा। यह पता चला कि यह काम महापौर परिषद की मंजूरी के बगैर किया गया। यह काम जिस ठेकेदार ने किया था। अफसरों ने उसके बिल भी मंजूर कर दिए।
चंदन नगर क्षेत्र के चंदूवाला रोड, आम वाला रोड, मिश्रीवाला रोड के नाम बदलकर नए बोर्ड लगाए गए थे। इस पर पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने मेयर को पत्र लिखकर बोर्ड हटाने और दोषियों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए कहा था। इसके बाद रिमूवल गैंग ने मौके पर जाकर बोर्ड उखाड़ दिए। इस मामले में पहले क्षेत्रीय पार्षद फातिमा खान पर प्रकरण दर्ज करने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि नाम बदले जाने की जानकारी अफसरों को भी थी।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि चंदन नगर में अवैध बोर्ड लगाने के मामले की जाँच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। अधिकारियों की गलती के कारण यह हुआ है। चाहे मौखिक निर्देश देना हो और या बाद में उसका बिल क्लियर करना हो। अवैध बोर्ड लगाने में प्रथम दृष्टि में उपयंत्री और कार्यपालन यंत्री की गलती लगती है ,समिति को तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
कमिश्नर को भी निर्देश दिए की इस मामले में कठोर कार्रवाई करनी ही होगी ।महापौर ने कहा कि इस कृत्य से नगर निगम को आर्थिक नुकसान भी हुआ है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामले में एक पार्षद ने ठेकेदार से सीधे संपर्क कर बोर्ड लगवाने का कार्य किया, जिसकी भी जाँच होगी।
