फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore SDM Vaishya, who was going to his home for Rakhi, became victim of a road accident, seven injur

Indore: राखी के लिए अपने घर जा रहे इंदौर एसडीएम वैश्य सड़क हादसे का शिकार, सात घायल

Sun, 10 Aug 2025 05:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 10 Aug 2025 05:04 PM IST
सार

कार में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। हादसे में सभी को चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल गुना जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
Indore: Indore SDM Vaishya, who was going to his home for Rakhi, became victim of a road accident, seven injur
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

राखी के त्यौहार पर अपने गृह नगर गए इंदौर के अपर कलेक्टर रिंकेश सिंह वैश्य रविवार को एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। वैश्य सहित परिवार के साथ लोग घायल हुए है। यह हादसा शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर खोकर गांव के पास हुआ।

विज्ञापन

सड़क पर अचानक गाय आ गई
जानकारी के अनुसार, रिंकेश सिंह अपने परिवार के साथ बदरवास से खोकर गांव में आयोजित कलश यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

विज्ञापन

एक बच्चे की हालत गंभीर
कार में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। हादसे में सभी को चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल गुना जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने शिवपुरी के प्रशासनिक अफसरों से चर्चा की और हादसे में घायल रिंकेश व उनके परिवार के लोगों को उपचार की समुचित व्यवस्था करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed