फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore's Venkatesh Iyer of RCB, bought for 7 crores, last sold for 23 crores

Indore: इंदौर के वेंकटेश अय्यर आरसीबी के, सात करोड़ में खरीदा, पिछली बार 23 करोड़ में बिके थे

Tue, 16 Dec 2025 07:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 16 Dec 2025 07:03 PM IST
सार

इंदौर के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को आईपीएल 2026 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने सात करोड़ रुपये में खरीदा है। आरसीबी के कप्तान भी इंदौर के ही रजत पाटीदार हैं।
 

विज्ञापन
Indore: Indore's Venkatesh Iyer of RCB, bought for 7 crores, last sold for 23 crores
वेंकटेश अय्यर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के जाने-माने क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की तरफ से खेलते नजर आएंगे। उन्हें इस बार की नीलामी में सात करोड़ रुपये में खरीदा गया है।दिलचस्प बात यह है कि आरसीबी टीम के कप्तान भी इंदौर के ही खिलाड़ी रजत पाटीदार हैं।

विज्ञापन

 

पिछले सीजन में वेंकटेश अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम का हिस्सा थे। खबर के मुताबिक, पिछले सीजन में उन्हें कथित तौर पर 23 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। इस बार उन्हें उम्मीद थी कि उनकी बोली पिछली बार से ज्यादा लगेगी, लेकिन उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा और वह सात करोड़ में बिके। इस प्रकार, वेंकटेश को नीलामी में 16 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

विज्ञापन

 

वेंकटेश ने पिछले सीजन (2025) में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। 11 मैचों में उन्होंने केवल 142 रन बनाए थे। उनके इसी खराब प्रदर्शन का असर इस बार नीलामी पर पड़ा, और वह वर्तमान में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।25 दिसंबर 1994 को जन्मे वेंकटेश अय्यर एक ऑलराउंडर हैं। वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और दाएं हाथ से मध्यम-तेज गेंदबाजी करते हैं। वह मध्य प्रदेश की टीम का एक अभिन्न हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

केकेआर से आरसीबी तक का सफर

वेंकटेश पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते थे, लेकिन अब वह दूसरी टीम का हिस्सा हैं। वर्ष 2021 के आईपीएल में कोलकाता की टीम ने ही उन पर दांव लगाया था। उस सीजन में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा था; उन्होंने दस मैचों में 350 से ज्यादा रन बनाए थे। इसके अलावा शिवांग कुमार को 30 लाख रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने खरीदा है। शिवांग, मध्य प्रदेश की टीम के 'मेहमान खिलाड़ी'  हैं।


 

इंदौर के पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है। आवेश खान को लखनऊ सुपर जायंट्स ने,अरशद खान को गुजरात टाइटंस ने रिटेन किया है,अनिकेत वर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद ने माधव तिवारी को दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन किया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed