फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore's Parth reached the hot seat of Kaun Banega Crorepati show, said - meeting Amitabh was a memora

Indore: इंदौर के पार्थ पहुंचे कौन बनेगा करोड़पति शो की हाॅट सीट तक, बोले- अमिताभ से मिलना यादगार पल

Sun, 10 Nov 2024 02:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 10 Nov 2024 02:43 PM IST
सार

MP: केबीसी शो का एपिसोड मुबंई के स्टूडियो में हो चुका है। चार घंटे तक एपिसोड की शूटिंग चली। यह शो 14 नवंबर को प्रसारित होगा।  इस शो में इंदौर के पार्थ ने हॉट सीट पर बैठकर बिग बी के सवालों का बखूबी जवाब दिया है।

विज्ञापन
Indore: Indore's Parth reached the hot seat of Kaun Banega Crorepati show, said - meeting Amitabh was a memora
इंदौर के पार्थ केबीसी शो की हाॅट सीट तक - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के होनहार किशोर पार्थ उपाध्याय चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति की हाॅट सीट तक पहुंचे और बढ़िया खेले। उनका एपिसोड 14 नबंवर को सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। महावीर नगर निवासी पार्थ कक्षा नौवीं के छात्र है। केबीसी शो के लिए उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ था। जिसमें देशभर से 20 बच्चों को चुना गया था। ऑडिशन के बाद दस बच्चों का चयन केबीसी शो के लिए हो सका। इसमें इंदौर के पार्थ भी शामिल थे। वे हाॅट सीट तक पहुंचे और उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों का भी सामना किया। पार्थ कहते है कि अमिताभ से मिलना एक सपने जैसा था। उनका आकर्षक व्यक्तित्व सामने वाले को भी खुशियों से भर देता है। उनसे मिलना मेरे लिए यादगार पल है।

विज्ञापन

चार घंटे चली शूटिंग
केबीसी शो का एपिसोड मुबंई के स्टूडियो में हो चुका है। चार घंटे तक एपिसोड की शूटिंग चली। यह शो 14 नवंबर को प्रसारित होगा। पार्थ के पिता अमित उपाध्याय ने कहा कि बेटे का केबीसी के लिए चयन हमारे लिए दोहरी खुशी थी। बेटे को अमिताभ के सामने हाॅट सीट पर बैठे देखना हमारे लिए कभी न भूलने जैसा है। बेटे के कारण हम अमिताभ से भी मिल सके। इतनी उम्र के बावजूद उनका एनर्जी लेवल वाकई प्रेरणादायक है। वे छोटे से काम को भी अपनी मेहनत से बेहतर बनाने की हमेशा कोशिश करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed