फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore Mega India-Latin America-Caribbean Business Investment Forum to be organised, Chief Minister to

MP Rajaysabha Election: ‘तीसरी सीट आएगी नहीं तो कहां जाएगी’, इंदौर में मजाकिया अंदाज में बोले सीएम मोहन यादव

Sat, 06 Jun 2026 08:06 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 06 Jun 2026 08:06 AM IST
सार

वैश्विक निवेश और निर्यात केंद्र को बढ़ावा देन के लिए इंदौर में भारत-लैटिन अमेरिका और कैरेबियन व्यापार व निवेश मंच का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस मंच में 15 से अधिक देशों के निवेशक शामिल हुए।

विज्ञापन
Indore: Indore Mega India-Latin America-Caribbean Business Investment Forum to be organised, Chief Minister to
सीएम मोहन यादव

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को औद्योगिक निवेश से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे राज्यसभा चुनाव को लेकर सवाल किया। जब उनसे पूछा गया कि मध्यप्रदेश से भाजपा के दो उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर चुके हैं, ऐसे में तीसरी सीट को लेकर क्या स्थिति है, तो मुख्यमंत्री ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि तीसरी सीट आएगी नहीं तो कहां जाएगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए मीनाक्षी नटराजन को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसी दिन इंदौर में भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन व्यापार एवं निवेश मंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास और निवेश संभावनाओं को वैश्विक स्तर पर नई दिशा देना था।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बदलते दौर में भारत में निवेश के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक समृद्धि का प्रमुख आधार इंदौर है और इसी कारण इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन यहां किया गया। आधुनिक तकनीक और संस्थागत विकास के कारण दुनिया अब पहले की तुलना में अधिक जुड़ चुकी है और दूरियां मायने नहीं रखतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  तीसरी सीट पर भाजपा का प्रत्याशी उतारने का फिलहाल कोई विचार नहीं; प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल बोलें

उन्होंने कहा कि भारत और लैटिन अमेरिका के बीच आर्थिक साझेदारी का एक नया सेतु बनने जा रहा है। उद्योग, कृषि, सेवा क्षेत्र और नवाचार के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश भी कई देशों के साथ व्यापारिक संबंधों का विस्तार कर रहा है। इंदौर-पीथमपुर क्षेत्र फार्मा हब के रूप में स्थापित हो चुका है, जबकि पीथमपुर प्रदेश की औद्योगिक रीढ़ माना जाता है। इंदौर आईटी क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में मध्यप्रदेश और लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2024-25 में इन देशों को प्रदेश का निर्यात लगभग 3 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है। राज्य के फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग, कृषि-आधारित उत्पाद, पैकेजिंग और विनिर्माण क्षेत्र के उत्पाद 33 से अधिक देशों में निर्यात किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। मंच पर लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन क्षेत्र के 15 से अधिक देशों के राजदूत, उच्चायुक्त, राजनयिक प्रतिनिधि, उद्योग संगठन, निवेशक और व्यापारिक प्रतिनिधियों सहित 350 से अधिक प्रतिभागी मौजूद रहे। यह मंच भारत और लैटिन अमेरिका-कैरेबियन देशों के बीच व्यापार, निवेश, औद्योगिक सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed