फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore again receives bomb threat to incoming plane, case registered

Bomb Threat: इंदौर से जाने वाली फ्लाइट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई तक मचा हड़कंप; मामला हुआ दर्ज

Wed, 30 Oct 2024 12:48 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 30 Oct 2024 12:48 PM IST
सार

Bomb Threat: दिल्ली से इंदौर होते हुए मुबंई जाने वाली उड़ान मंगलवार शाम 4.38 बजे रवाना हो चुकी थी। इसके बाद एक्स पर यह मैसेज पोस्ट किया गया। मैसेज की जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेसियां सर्तक हो गई।

विज्ञापन
Indore: Indore again receives bomb threat to incoming plane, case registered
इंदौर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर आने वाली उड़ानों को बम से उड़ाने की फिर से धमकी मिली है। अक्टूबर माह में यह इस तरह की धमकी तीसरी बार मिली है।इस बार दिल्ली से इंदौर होकर मुबंई जाने वाली उड़ान में बम रखे होने का संदेश सोशल मीडिया पर भेजा गया।

विज्ञापन


इसके बाद इंदौर विमानतल पर अतिरिक्त सर्तकता बरती गई और यात्रियों की जांच भी की गई। यह संदेश अफवाह साबित हुआ।इसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने एरोड्रम थाने में धमकी मिलने की शिकायत भी दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि एयर इंडिया की उड़ान 639 में बम रखा हुआ है। इसकी सूचना एक्स पर दी गई।
विज्ञापन


दिल्ली से इंदौर होते हुए मुबंई जाने वाली उड़ान मंगलवार शाम 4.38 बजे रवाना हो चुकी थी। इसके बाद एक्स पर यह मैसेज पोस्ट किया गया। मैसेज की जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेसियां सर्तक हो गई। इंदौर के अलावा 100 से ज्यादा विमानों में बम रखे होने की अफवाह फैलाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एरोड्रम पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा-352 (पहचान छुपाकर आपराधिक धमकी देने) के मामले में केस दर्ज किया है। इससे पहले भी इंदौर आने वाली तीन उड़ानों में बम रखे होने की अफवाह फैलाई गई थी।दस माह में इस तरह की आठ बार धमकियां मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed