फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: India raised the issue of cross-border funding in the Eurasian group meeting, member countries will he

Indore: भारत ने उठाया सीमा पार से आतंकी फंडिंग का मुद्दा, यूरेशियन देश करेंगे रोकने में मदद

Fri, 29 Nov 2024 06:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 29 Nov 2024 06:29 PM IST
सार

भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने बताया कि आपसी सहयोग भी सदस्य देशों को दिया जाएगा। ईरान को एफएटीएफ की ब्लैक लिस्टेड सूची में शामिल है। भारत ईरान को तकनीकी सहयोग देगा।

विज्ञापन
Indore: India raised the issue of cross-border funding in the Eurasian group meeting, member countries will he
यूरेशियन समूह की बैठक समाप्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूरेशियन समूह की पांच दिनी बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक में आए सुझावों व निष्कर्षों का पालन समूह के सदस्य देश करेंगे। बैठक में भारत के प्रतिनिधियों ने आतंकवाद के लिए सीमा पार से होने वाली फंडिंग का मुद्दा उठाया। बैठक में कहा गया कि अल-कायदा, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठन देश में सक्रिय हैं और उनसे जुड़े आतंकवादियों को दूसरे देशों से फंडिंग होती है। फंडिंग के कई सबूत भारत के पास हैं। यूरेशियन समूह के सदस्य देशों ने भरोसा दिलाया कि मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के लिए होने वाली फंडिंग पर सभी देश एक-दूसरे की मदद करेंगे।

विज्ञापन


यूरेशियन समूह की 41वीं बैठक, रोसफिन मॉनीटरिंग के निदेशक यूरी चिखानचिन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मूल्यांकन रिपोर्ट की समीक्षा की गई और उसे मंजूरी दी गई। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने बताया कि आपसी सहयोग भी सदस्य देशों को दिया जाएगा। ईरान को एफएटीएफ की ब्लैक लिस्ट में शामिल है। इससे निकलने के लिए भारत ईरान को तकनीकी सहयोग देगा।
विज्ञापन


मनी लॉन्ड्रिंग व टेरर फंडिंग की समीक्षा
उन्होंने बताया कि बैठक में इस वर्ष मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के वित्तपोषण के मामलों की समीक्षा की गई। सदस्य देशों को बताया गया कि क्रिप्टो करेंसी और फर्जी नामों से अकाउंट खोलकर आतंकी फंडिंग की जा रही है। टेरर फंडिंग में अक्सर विदेशी सहित क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजर्स और क्रिप्टो वॉलेट शामिल होते हैं, जो मुख्य रूप से प्रॉक्सी के नाम पर खोले जाते हैं। उनकी जांच के लिए सामूहिक रूप से निगरानी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईएजी सदस्य देश पुरस्कृत
पूर्ण बैठक के दौरान सर्वश्रेष्ठ वित्तीय विश्लेषण के लिए ईएजी सदस्य देशों के वित्तीय संस्थानों के बीच प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेता कजाकिस्तान का एक प्रतिनिधि था। इसके अलावा तुर्कमेनिस्तान और ताजिकिस्तान के प्रतिनिधियों को भी पुरस्कार दिए गए। सप्ताह के दौरान एक औपचारिक समारोह भी आयोजित किया गया था। यूरेशिया समूह की 42 वीं बैठक मास्को में अगले साल 26 से 30 मई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed