फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: In Indore, poor people were shifted from huts to flats, but there is no arrangement for water

Indore: इंदौर में झोपड़ी से निकाल कर गरीबों को बसा दिया फ्लैटों में, लेकिन पानी का इंतजाम नहीं

Wed, 16 Apr 2025 05:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 16 Apr 2025 05:36 PM IST
सार

परिवारों को पानी दूर से लाना पड़ रहा है। रहवासियों का कहना है कि नगर निगम अफसरों को पानी के टैंकरों के लिए कई बार फोन लगाना पड़ते है। टैंकर आते भी है तो पहले पानी भरने के चक्कर में परिवार आपस में लड़ने लगते है। लोगों ने पानी के लिए कोठियां ले रही है।

विज्ञापन
Indore: In Indore, poor people were shifted from huts to flats, but there is no arrangement for water
जलसंकट के कारण परेशान परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में नगर निगम ने कई गरीब परिवारों को सस्ते दामों पर फ्लैट दिए। सड़क के लिए उनके घर उजाड़े तो भी उन्हें बदले में शहर के अलग-अलग स्थानों पर फ्लैट दिए, लेकिन वहां मूलभूत सुविधाएं नहीं दी। इंदौर की अहिरखेड़ी में बसाए गए परिवार जलसंकट झेल रहे है। यहां तीन सौ से ज्यादा परिवारों के लिए फ्लैट बनाए गए है, लेकिन पानी के लिए मल्टियों में टंकियां नहीं रखी।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें:नहीं हो रही अमरनाथ यात्रा की बुकिंग, रातभर से खड़े लोगों ने बैंक पर किया हंगामा
विज्ञापन


जो बोरिंग कराए है। उनमें भी पानी काफी कम आ रहा है। इस कारण यहां रहने वाले परिवारों को पानी दूर से लाना पड़ रहा है। रहवासियों का कहना है कि नगर निगम अफसरों को पानी के टैंकरों के लिए कई बार फोन लगाना पड़ते है। टैंकर आते भी है तो पहले पानी भरने के चक्कर में परिवार आपस में लड़ने लगते है। लोगों ने पानी के लिए कोठियां ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमटीएच अस्पताल भी टैंकरों के भरोसे

एमजीएम काॅलेज के अंतर्गत आने वाले एमटीएच अस्पताल में भी पानी की किल्लत से मरीज परेशान हो रहे है। यहां रोज पानी की आपूर्ति नगर निगम के टैंकरों के भरोसे हो रही है। गर्मी मेें यहां के बोरिंग साथ छोड़ देते है। पिछले साल तो जलसंकट के कारण यहां सर्जरी प्रभावित होने लगी थी।



डाॅक्टरों को हाथ धोने के लिए पानी नहीं रहता था। सर्जरी के बाद वे स्पीरिट से हाथ धोते थे। डाक्टरों का कहना है कि यहां रोज सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते है। नगर निगम को यहां नर्मदा का बड़ा कनेक्शन देना चाहिए, ताकि मरीजों को भी परेशान न होना पड़ा। शौचालयों में पानी नहीं होने के कारण मरीज व उनके परिवारों को परेशान होना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed