फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: IDA's focus on greenery and roads in Indore, new regional park will be built.

Indore: हरियाली और रास्तों पर इंदौर में आईडीए का फोकस, नया रीजनल पार्क बनेगा

Wed, 19 Jun 2024 08:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 19 Jun 2024 08:08 PM IST
सार

बैैठक में तय हुआ कि नायता मुंडला बस स्टैंड अटल इंदौर सिटी बस कंपनी को सौंपा जाएगा। इस बस स्टैंड से वह दूसरे शहरों में जाने वाली बसों का संचालन करेगा। कुर्मेडी का बस स्टैंड का संचालन भी इस साल से शुरू होगा।

विज्ञापन
Indore: IDA's focus on greenery and roads in Indore, new regional park will be built.
इंदौर के लिए आईडीए ने जारी किया बजट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर विकास प्राधिकरण का 1100 करोड़ का बजट बुधवार को जारी हुआ। इस बार हरियाली और रास्तों पर आईडीए ने फोकस किया है। शहर में डेेढ़ लाख पौधे लगाए जाएंगे, जबकि एक नया रीजनल पार्क भी शहर को मिलेगा। पुराने मेघदूत गार्डन के एक हिस्से में एम्युजमेंट पार्क भी बनेेगा।

विज्ञापन

संभाागायुक्त दीपक सिंह ने जारी बजट के बारे में बताया कि इस साल भी आईडीए शहर को सौगातें देने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगा। उन्होंने बताया कि शहर को हरा भरा रखनेे के लिए इस बार स्कीम-97 में एक रीजनल पार्क बनाया जाएगा। इसके अलावा आईडीए ने जो नई स्कीम तैयार की है। उनके ग्रीन बेल्ट को अभी से विकसित किया जाएगा। वहां पौधे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

नायता मुंडल बस स्टैंड एआईसीटीएसएल को

बैैठक में तय हुआ कि नायता मुंडला बस स्टैंड अटल इंदौर सिटी बस कंपनी को सौंपा जाएगा। इस बस स्टैंड से वह दूसरे शहरों में जाने वाली बसों का संचालन करेगा। कुर्मेडी का बस स्टैंड का संचालन भी इस साल से शुरू होगा। शहर में केबल कार के संचालन के लिए कंसलटेंट नियुक्त किया गया हैै। स्कीम 172 मेें पीपीपी माॅडल पर कन्वेंशन सेंटर भी बनाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर प्लान के मार्ग बनेंगे

बजट मेें इंदौर की बची मास्टर प्लान की सड़कों का निर्माण भी किया जाएगा। एमआर-12 और एमआर-11 के अलावा एमआर-3 का निर्माण भी होगा। इसके अलावा तीन नए ब्रिज बनाए जाएंगे। शहर की नई स्कीमों के निर्माण कार्यों के लिए 236 करोड़ रुपये बजट मेें रखे गए है। इसके अलावा प्राधिकरण मोरोद में नई सब्जी मंडी और ट्रांसपोर्ट नगर भी बनाएगा। बोर्ड बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह, प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपी अहिरवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed