फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Hundreds of farmers bring tractors to Indore to protest against the Green Field Corridor.

Indore: इंदौर में ग्रीन फील्ड काॅरिडोर का विरोध, सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर आए इंदौर

Wed, 08 Oct 2025 01:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 08 Oct 2025 01:13 PM IST
सार

सिंहस्थ के मद्देनजर शासन ने इंदौर से उज्जैन के बीच सड़क बनाने की मंजूरी दी है। इसे ग्रीन फील्ड काॅरिडोर नाम दिया गया है। इसमें 28 गांवों की जमीनें अधिगृहित की जा रही है। जिसमें सांवेर और हातोद तहसील के 20 गांव है। बाकी गांव उज्जैन जिले के है।

विज्ञापन
Indore: Hundreds of farmers bring tractors to Indore to protest against the Green Field Corridor.
ग्रीन फील्ड काॅरिडोर का ग्रामीणों व किसानों ने विरोध किया - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के समीप बनाए जा रहे ग्रीन फील्ड काॅरिडोर का ग्रामीणों व किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है। बुधवार को किसानों ने हातोद से इंदौर तक ट्रैक्टर रैली निकाली। सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर गांधी नगर, सुपर काॅरिडोर, नावदा पंथ के साथ सिरपुर पहुंच रहे है। यहां टैक्टरों को खड़ा कर कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकलने की तैयारी थी।

विज्ञापन


लेकिन पुलिस ने किसानों को आगे नहीं जाने दिया। इससे प्रदर्शनकारी नाराज हो गए,लेकिन थोड़ी देर बाद ज्ञापन लेने एसडीएम व अन्य अफसर सिरपुर पहुंच गए। उन्होंने किसानों से चर्चा की। किसानों को कहना था कि अधिगृहण के बदले पर्याप्त मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। किसानों ने भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण धार रोड पर दो घंटे तक यातायात भी बाधित रहा। सड़कों पर हर तरफ ट्रैक्टर ही ट्रैक्टर नजर अा रहे थे।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़े: Indore News: बायपास पर 24 घंटे में दो बडे़ हादसे, दो की मौत, सांसद ने लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिंहस्थ के मद्देनजर शासन ने इंदौर से उज्जैन के बीच सड़क बनाने की मंजूरी दी है। इसे ग्रीन फील्ड काॅरिडोर नाम दिया गया है। इसमें 28 गांवों की जमीनें अधिगृहित की जा रही है। जिसमें सांवेर और हातोद तहसील के 20 गांव है। बाकी गांव उज्जैन जिले के है। यह सड़क हातोद से कांकरिया,अजदोन, चंद्रावती गंज होते हुए उज्जैन में चिंतामण गणेश मंदिर वाले क्षेत्र से निकलेगी।



इस सड़क की चौड़ाई की जद में कई किसानों की जमीनें आ रही हैं। इस सड़क का सर्वे शुरू हो गया है। जिसका विरोध शुरू हो गया है। किसानों का कहना है कि उज्जैन जाने के लिए इंदौर की सड़क को छह लेन किया जा रहा है। उज्जैन देवास इंदौर रोड भी फोरलेन बन गई है। इसके बाद अब नई सड़क की आवश्यकता नहीं है। बेवजह सिंहस्थ के बहाने गांवों में किसानों की जमीन ली जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed