फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: House-to-house searches are being conducted in residential areas adjoining the military cantonment of

Indore: सैन्य छावनी महू से सटे रहवासी इलाकों में घर-घर जाकर ली जा रही तलाशी

Sat, 10 May 2025 06:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 10 May 2025 06:23 PM IST
सार

पुलिस ने अतिरिक्त सर्तकता बरतते हुए वहां दो दिन से तलाशी अभियान चलाया है। सात मई को माॅकड्रिल और ब्लैक आउट भी महू में किया गया था, लेकिन जांच अभियानों में भी कोई कसर बाकी नहीं रखी जा रही है।

विज्ञापन
Indore: House-to-house searches are being conducted in residential areas adjoining the military cantonment of
महू में चलाया जा रहा तलाशी अभियान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाक के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए देश में भी कई स्लीपर सेल सक्रिय हो गए है। वे किसी घटना को अंजाम न दे सके, इसलिए देश के कई शहरों में भी सुरक्षा इंतजाम, तलाशी अभियान चलाए जा रहे है।

विज्ञापन


इंदौर के समीप सैन्य छावनी महू में भी पुलिस अलर्ट पर है। सैन्य छावनी से सटी रहवासी इलाकों में पुलिस तलाशी अभियान चला रही है। घरों में रहने वाले किराएदारों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा महू में आने वाली प्रमुख सड़कों पर भी रात के समय पुलिस वाहनों की जांच करती है।

विज्ञापन

 

महू सैन्य छावनी के आसपास हैदराबादी और बंडा बस्ती जैसा सघन इलाका है, जहां कई बार बाहर से लोग रोजगार की तलाश में आकर रहते है। पुलिस ने अतिरिक्त सर्तकता बरतते हुए वहां दो दिन से तलाशी अभियान चलाया है। सात मई को माॅकड्रिल और ब्लैक आउट भी महू में किया गया था, लेकिन जांच अभियानों में भी कोई कसर बाकी नहीं रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन



महू देश की प्रमुक सैन्य छावनियों में से एक है। इसके अलावा इंदौर के समीप केट जैसा संस्थान भी है। इसे देखते हुए अतिरिक्त सर्तकर्ता बरती जा रही है।ऑपेरेशन सिंदूर के बाद महू सैन्य छावनी में अलर्ट है।स्थानीय पुलिस के अलावा 30 सशस्त्र पुलिसकर्मी शहर के अलग-अलग हिस्सों में तैनात किए गए हैं। पेट्रोलिंग वाहन 24 घंटे गश्त कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed