फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Holkar royal family objects to the demolition of Manikarnika Ghat, demands handing over the vandalized

मणिकर्णिका घाट: होलकर राजपरिवार ने की आपत्ति, कहा- तोड़ी मूर्तियां खासगी ट्रस्ट को सौंपे

Wed, 14 Jan 2026 10:37 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 14 Jan 2026 10:37 AM IST
सार

घाट तोड़े जाने की खासगी ट्रस्ट ने निंदा की है। ट्रस्ट ने काशी प्रशासन को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा कि इस घाट का निर्माण देवी अहिल्या ने सन 1791 में कराया था। यह प्राचीन घाट है। इसका सरंक्षण किया जाना चाहिए था, लेकिन उसे तोड़ दिया।

विज्ञापन
Indore: Holkar royal family objects to the demolition of Manikarnika Ghat, demands handing over the vandalized
रिचर्ड होलकर ने घाट तोड़े जाने की निंदा की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में देवी अहिल्या द्वारा बनाए गए मणिकर्णिका महाश्मशान घाट को तोड़े जाने का विरोध तेज हो गया है। इस घाट पर लगी देवी अहिल्या की प्रतिमा भी तोड़ दी गई है। इससे होलकर राजपरिवार भी नाराज हैं। इस मामले को लेकर प्रिंस रिचर्ड होलकर ने कहा कि विकास के नाम पर घाट तोड़े जाने में बरती गई लापरवाही की जांच होना चाहिए और तोड़ी गई देवी अहिल्या व शिव प्रतिमा को खासगी ट्रस्ट को सौंपा जाना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

किस लिए तोड़ी गई प्रतिमा?
दरअसल, काशी में घाट के पुनर्विकास के नाम पर कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने पत्थरों को तोड़ना शुरू कर दिया। उन्हें तोड़ने के लिए भी पोकलेन की मदद ली गई। पोकलेन ने घाट तोड़ने के दौरान मूर्तियों को भी नहीं देखा और मूर्तियां तोड़कर उसे भी मलबे में दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवी अहिल्या का बनारस से नाता
बताया जा रहा है कि जब देवी अहिल्या ने घाट का निर्माण कराया था तो उन्होंने गंगा नदी के सामने शिवलिंग की पूजा करते हुए अपनी मूर्तियां भी घाट पर बनवाई थीं, जो अब टूट चुकी हैं। इसे लेकर इंदौर का धनगर समाज व अन्य समाज जल्दी ही आंदोलन करने वाले है।

खासगी ट्रस्ट ने लिखा पत्र 
मणिकर्णिका घाट को तोड़े जाने की घटना पर खासगी ट्रस्ट के अध्यक्ष  प्रिंस रिचर्ड होलकर ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए काशी प्रशासन को औपचारिक पत्र प्रेषित किया है। पत्र में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस ऐतिहासिक घाट का निर्माण लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर ने सन 1791 में कराया था, जो केवल स्थापत्य नहीं बल्कि सनातन आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। ऐसे प्राचीन और पवित्र घाट का संरक्षण किया जाना चाहिए था, किंतु इसके विपरीत उसे तोड़ दिया गया, जो अत्यंत निंदनीय है।

प्रिंस रिचर्ड होलकर ने प्रशासन से मलबे में दबी देवी अहिल्याबाई होलकर एवं शिव की प्रतिमाओं को तत्काल सुरक्षित रूप से निकालकर खासगी ट्रस्ट को सौंपने की ठोस मांग की है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट स्वयं इन प्रतिमाओं को पुनः विधिवत स्थापित कराएगा, ताकि देवी अहिल्याबाई की पवित्र गंगा की ओर नतमस्तक प्रतिमा के दर्शन पुनः तीर्थयात्रियों को हो सकें और ऐतिहासिक अन्याय का कुछ हद तक प्रायश्चित किया जा सके।

उन्होंने यह भी मांग की कि घाट तोड़े जाने की प्रक्रिया में बरती गई लापरवाही, मशीनों के अंधाधुंध प्रयोग और मूर्तियों के विध्वंस की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी ऐतिहासिक धरोहर के साथ ऐसा व्यवहार न हो। घटना के विरोध में खासगी ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रिंस रिचर्ड होलकर ने काशी प्रशासन को पत्र लिखकर घाट तोड़े जाने की कड़ी निंदा की है और मलबे में दबी प्रतिमाओं को ट्रस्ट को सौंपने की मांग की है, ताकि उन्हें पुनः विधिवत स्थापित किया जा सके। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की भी मांग की है।

इतिहास साक्षी है कि देवी अहिल्याबाई होलकर ने काशी, महेश्वर, गया, सोमनाथ सहित देशभर में मंदिरों, घाटों और तीर्थों का निर्माण केवल स्थापत्य के लिए नहीं, बल्कि संस्कृति, श्रद्धा और सनातन चेतना के संरक्षण के लिए कराया था। ऐसे में मणिकर्णिका घाट को मशीनों और पोकलेन से तोड़ देना केवल पत्थरों का टूटना नहीं, बल्कि इतिहास, आस्था और स्मृति का विध्वंस है।




महेश्वर के नागरिकों में गुस्सा 
इतिहासविद् एवं समाजसेवी जितेंद्र नेगी ने कहा कि मणिकर्णिका घाट केवल एक संरचना नहीं, वह सनातन दर्शन का जीवंत प्रतीक है। विकास के नाम पर उसे तोड़ना यह दर्शाता है कि हम अपनी जड़ों से कटते जा रहे हैं। महेश्वर की महिला सामाजिक कार्यकर्ता,कवयित्री स्वाति सिंह राठौर ने कहा कि  देवी अहिल्याबाई ने जो निर्माण कराया, वह सत्ता नहीं सेवा का प्रतीक था। आज उन्हीं की प्रतिमा को तोड़ देना हमारी सांस्कृतिक संवेदनहीनता को उजागर करता है। उधर समाजसेवी खेमराज चौहान महेश्वर ने कहा कि काशी में जहाँ हर चिता जीवन की नश्वरता का संदेश देती है, वहीं उसी घाट को तोड़ देना यह सिद्ध करता है कि आधुनिक मनुष्य स्वयं अपने अस्तित्व को मिटाने में लगा है।”

धार्मिक विचारक, डॉ मोहनलाल गुप्ता महेश्वर ने कहा कि विलासिता अपनी जगह हो सकती है, परंतु पौराणिकता और इतिहास को क्षति पहुँचाना सभ्यता की आत्महत्या के समान है।  नश्वरता का संदेश देने वाला घाट, स्वयं विनाश का शिकार हो रहा है,मणिकर्णिका घाट वह स्थल है जहाँ अग्नि साक्षी बनकर मनुष्य को यह बोध कराती है कि सब नश्वर है। किंतु आज विडंबना यह है कि वही घाट, जो जीवन के अहंकार को भस्म करने का संदेश देता है, प्रशासनिक लापरवाही और अविवेकपूर्ण विकास का शिकार हो गया। उन्होंने कहा कि यह प्रश्न अब केवल वाराणसी का नहीं, बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक आत्मा का है—क्या विकास की दौड़ में हम अपनी पहचान, इतिहास और विरासत को कुचलते चले जाएंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed