{"_id":"6b0ab3d02740f3635f02c36d","slug":"indore-hema-malini-shares-acting-dance-krodhi-basanti-experience-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौरः हेमा मालिनी ने कहा- यूपी में अगली बार भी योगी ही सीएम होंगे, 78 की उम्र में आज 75 मिनट नृत्य करेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौरः हेमा मालिनी ने कहा- यूपी में अगली बार भी योगी ही सीएम होंगे, 78 की उम्र में आज 75 मिनट नृत्य करेंगी
Sat, 28 Nov 2026 04:28 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 28 Nov 2026 04:28 PM IST
सार
इंदौर पहुंचीं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अभिनय और नृत्य के लिए निरंतर अभ्यास को जरूरी बताया। उन्होंने शोले की बसंती और 1981 की फिल्म क्रोधी में फूलवती के किरदार से जुड़े अनुभव तथा पुराने दौर की चुनौतियों पर भी बात की।
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
फिल्म अभिनेत्री और प्रसिद्ध नृत्यांगना हेमा मालिनी शनिवार को इंदौर पहुंचीं। शहर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने राजनीतिक, अपने लंबे फिल्मी सफर, अभिनय की बारीकियों और नृत्य कला से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि उप्र में योगी आदित्यनाथ ने बहुत सुधार किए हैं। अगली बार भी वे ही मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि संसद में भी महिला आरक्षण बिल पास हो जाएगा। सभी पार्टियों को इसके पक्ष में वोटिंग करना चाहिए। अभिनय और नृत्य दोनों ही क्षेत्रों में निरंतर अभ्यास बेहद जरूरी है। उनके अनुसार आज भी जब उन्हें किसी मंच पर प्रस्तुति देनी होती है तो वे नियमित रूप से उसकी तैयारी और प्रैक्टिस करती हैं। हेमा मालिनी इंदौर में एक स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति देंगी। 78 वर्ष की उम्र में वे आज 75 मिनट की प्रस्तुति देने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि आप नृत्य करते हैं तो फिर फिटनेस के लिए कुछ और करने की जरूरत ही नहीं है। यह संपूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करता है।
अभिनय और नृत्य जीवन का अभिन्न हिस्सा
हेमा मालिनी ने बातचीत के दौरान कहा कि नृत्य और अभिनय उनके जीवन का अहम हिस्सा रहे हैं। किसी भी मंच पर प्रस्तुति देने से पहले वे पूरी तैयारी करती हैं और लगातार अभ्यास को प्राथमिकता देती हैं। अपने पुराने फिल्मी किरदारों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि लंबे समय बाद जब वे उन फिल्मों को दोबारा देखती हैं तो उस दौर की विभिन्न चुनौतियां जेहन में ताजा हो जाती हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि शूटिंग के समय वे उन चुनौतियों को सहजता और आत्मविश्वास के साथ निभा लेती थीं।
फिल्म क्रोधी के किरदार में दिखी थी बसंती की झलक
मीडिया से चर्चा के दौरान उनकी सुपरहिट फिल्म शोले के लोकप्रिय किरदार बसंती का भी जिक्र आया। इसके साथ ही फिल्म क्रोधी में उनके द्वारा निभाए गए किरदार पर भी विस्तार से बात हुई। हेमा मालिनी ने बताया कि क्रोधी फिल्म में उनका किरदार काफी अलग और खास था। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को देखने पर दर्शकों को उसमें कहीं न कहीं बसंती की झलक महसूस होगी।
विज्ञापन
1981 की फिल्म में फूलवती की भूमिका
साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म क्रोधी में हेमा मालिनी ने फूलवती का किरदार निभाया था। यह भूमिका उनके अभिनय के एक अलग और विशिष्ट अंदाज को सामने रखती है। इस किरदार में दर्शकों को उनका बोल्ड और चुनौतीपूर्ण रूप देखने को मिला था, जिसने उनके फिल्मी करियर को एक अलग पहचान दी।
पुराने किरदारों को देखकर याद आता है संघर्ष
हेमा मालिनी ने कहा कि लंबे समय बाद अपनी पुरानी फिल्मों और उनमें निभाए गए किरदारों को देखने पर उस दौर की चुनौतियां याद आती हैं। शूटिंग और अभिनय के दौरान जिन मुश्किलों का सामना करना पड़ा, उन्हें उन्होंने उस समय सहजता से पूरा किया। शहर में हुई बातचीत के दौरान उन्होंने अपने अभिनय और नृत्य से जुड़े तमाम अनुभवों को साझा किया।