फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Help to the workers trapped in the tunnel of Uttarkashi from Indore, machine sent by Air Force plane

Indore:उत्तराकाशी की सुरंग में फंसे श्रमिकों की मदद इंदौर से, मशीन वायुसेना के विमान से भेजी

Sat, 18 Nov 2023 10:55 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 18 Nov 2023 10:55 AM IST
सार

इंदौर की सीजेपीएल कंपनी के मशीन होने की जानकारी उत्तराखंड सरकार को मिली थी। इसके बाद कंपनी से अफसरों से संपर्क किया। कंपनी भी मशीन देने के लिए राजी हो गई। मशीन को लेने के लिए वायुसेना का सी-17 विमान इंदौर पहुंचा था।

विज्ञापन
Indore: Help to the workers trapped in the tunnel of Uttarkashi from Indore, machine sent by Air Force plane
इस विमान से भेजेे उपकरण। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

उत्तराखंड की सुरंग में फंसे 40 श्रमिकों को बचाने के लिए इंदौर भी आगे  आया है। इंदौर की एक कंपनी के पास हाॅरिजाॅन्टल बोरिंंग मशीन है, जिससे एक मीटर चौड़ाई तक बोरिंंग किया जाता है। उस मशीन लेने के लिए वायुसेना का विमान इंदौर पहुंचा था। मशीन को विमान के जरिए देहरादून पहुंचाया गया। अब वहां से वाहनों से मशीन 100 किलोमीटर का सफर तय कर सिलक्यारा पहुंचेगी। इस मशीन के अलावा 15 टन वजनी उपकरण भी भेजे गए है।

विज्ञापन

इंदौर  की सीजेपीएल कंपनी के मशीन होने की जानकारी उत्तराखंड सरकार को मिली थी। इस कंपनी का दफ्तर इंदौर सिमरोल रोड पर है।  इसके बाद कंपनी से अफसरों से संपर्क किया। कंपनी भी मशीन देने के लिए राजी हो गई। मशीन को लेने के लिए वायुसेना का सी-17 विमान इंदौर पहुंचा था। पहले वायुसेना के इस तरह के विमान आक्सीजन टैंकर भेजने भी इंदौर आ चुके है।

विज्ञापन

इस तरह की मशीन देश में दिल्ली और इंदौर में ही है। दिल्ली की मशीन पहले ही मौके पर भेज दी गई थी, लेकिन उसका उपकरण टूटने के कारण उसने काम बंद कर दिया। इसके बाद दूसरी मशीन को घटनास्थल पर पहुंचने की कवायद की गई। इस बार मशीन के साथ उपकरण भी भेजे गए है, ताकि खराब होने की स्थिति में वहां पर ही मशीन के उपकरण बदले जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरंग में फंसे श्रमिकों को एक पाइप के माध्यम से पानी, खाना और आक्सीजन पहुंचाई जा रही है, लेकिन उन्हें अभी तक निकाला नहीं जा सका। इंदौर से भेजी गई मशीन का वजन 14 टन है,जबकि उसके उपकरण का वजन 15 टन है। इंदौर से भेजी गई मशीन के जरिए सुरंग में श्रमिकों को निकालने के लिए नया रास्ता तैयार किया जाएगा और 900 मिलीमीटर व्यास वाे पाइप इस मशीन के माध्यम से सुरंग के भीतर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed