{"_id":"67489e1b892377f0830538b1","slug":"indore-gst-superintendent-arrested-by-cbi-in-a-case-of-15-thousand-bribe-indore-businessman-had-complained-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: जीएसटी अधीक्षक15 हजार की रिश्वत मामले में गिरफ्तार, इंदौर के कारोबारी ने की सीबीआई को शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: जीएसटी अधीक्षक15 हजार की रिश्वत मामले में गिरफ्तार, इंदौर के कारोबारी ने की सीबीआई को शिकायत
Thu, 28 Nov 2024 10:17 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Thu, 28 Nov 2024 10:17 PM IST
सार
सबूत भी चौधरी ने शिकायत के साथ सौंपे थे। सीबीआई ने एक्शन लेने से पहले राजन के खिलाफ सबूत जुटाए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस मामले में सीबीआई ने प्रेसनोट भी जारी किया और केस दर्ज होने की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
राजन पर रिश्वत का आरोप।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इनपुट टैक्स क्रेडिट जारी करने के बदले इंदौर के कारोबारी से 15 हजार की रिश्वत मांगने वाले सेंट्रल जीएसटी अधीक्षक केपी राजन को सीबीआई भोपाल ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ लगातार भ्रष्टचार की शिकायतें अफसरों को मिल रही थी।
विज्ञापन
इंदौर के राऊ निवासी सीताराम चौधरी ने सीबीआई को राजन की लिखित शिकायत की थी। उनकी पत्नी के नाम पर इंदौर में मशीनरी फर्म है। उन्हें राजन द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा था और इनपुट टैक्स क्रेडिट जारी नहीं की जा रही थी।
विज्ञापन
इसके बदले रिश्वत मांगी जा रही थी। इसके सबूत भी चौधरी ने शिकायत के साथ सौंपे थे। सीबीआई ने एक्शन लेने से पहले राजन के खिलाफ सबूत जुटाए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस मामले में सीबीआई ने प्रेसनोट भी जारी किया और केस दर्ज होने की जानकारी भी दी। राजन इंदौर के कार्यालय में पदस्थ है।
विज्ञापन
