फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Greenery around Indore after rain, tourists spent Sunday in the valleys

Indore: बारिश के बाद इंदौर के आसपास हरियाली, पर्यटकों ने वादियों में बिताया रविवार

Sun, 30 Jun 2024 09:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 30 Jun 2024 09:06 PM IST
सार

इंदौर के कालाकुंड पातालपानी ट्रेक पर रेल विभाग ने ट्रेन सेवा भी संचालित की है। जो जगह-जगह स्टाॅपेज लेती है। अभी नए ट्रेक बिछाने के कामों के कारण फिलहाल उसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है, लेकिन अब लोगों को पातालपानी में ट्रेन चलने का इंतजार है।
 

विज्ञापन
Indore: Greenery around Indore after rain, tourists spent Sunday in the valleys
पर्यटन स्थलों पर पहुंचने लगे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के बाद इंदौर के आसपास के क्षेत्रों में हरियाली छाने लगी हैै। रविवार को दिनभर सूरज बादलों की अेाट में छुपा रहा और रिमझिम फुहारों का दौर भी चला। गर्मी और उमस से परेशान शहरवासियों अब हरियाली से आच्छादित वादियों का रुख कर रहे है।

विज्ञापन


रविवार को इंदौर के आसपास के प्राकृतिक स्थलों पर भीड़ उमड़ी। जानापाव, जामगेट,रालामंडल, चोरल सहित अन्य क्षेत्रों में रौनक रही। लोगों ने यहां प्राकृतिक नजारों के अलावा जामुन, भुट्टों का लुत्फ भी लिया। इन स्थानों पर वन विभाग ने गार्ड भी तैनात कर रखे है, ताकि नदी में डूबने की घटनाएं न हो सके। इन स्थलों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए है। हर साल इन जगहों पर डूबने के हादसे होते है।

विज्ञापन

कालाकुंड ट्रेन के चलने का इंतजार

इंदौर के कालाकुंड पातालपानी ट्रेक पर रेल विभाग ने ट्रेन सेवा भी संचालित की है। जो जगह-जगह स्टाॅपेज लेती है। अभी नए ट्रेक बिछाने के कामों के कारण फिलहाल उसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है, लेकिन अब लोगों को पातालपानी में ट्रेन चलने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर खंडवा रोड पर अभी सड़क निर्माण चल रहा है। इस कारण यहां यातायात भी बाधित होता है। इसके चलते लोग चोरल, कजलीगढ़ जाने से बच रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed