फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Gold can reach one lakh rupees per ten grams in Indore, prices also rise on Akshaya Tritiya

Indore: इंदौर में एक लाख रुपये प्रति दस ग्राम जा सकता है सोना, अक्षय तृतीया पर भी भाव तेज

Wed, 30 Apr 2025 01:30 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 30 Apr 2025 01:30 PM IST
सार

अक्षय तृतीय के बाद विवाह का दौर शुरू हो जाता है। इस कारण भी सोने के आभूषणों की मांग रहती है। इस कारण भी सोने के भाव में तेजी है। इंदौर में आने वाले दिनों में सोने के भाव प्रति दस ग्राम एक लाख से उपर जा सकते है।  

विज्ञापन
Indore: Gold can reach one lakh rupees per ten grams in Indore, prices also rise on Akshaya Tritiya
अक्षय तृतीया पर इंदौर में गहनों की खरीददारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में सोने के भाव में लगातार तेजी जारी है। अक्षय तृतीया पर भी भाव में तेजी देखी गई। सोने की कीमत 97,700 प्रति दस ग्राम तक जा पहुंची। कारोबारियों का मानना है कि अब शादी सीजन शुरू हो चुका है। भाव में और तेजी आएगी। सोने की कीमत एक लाख रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकती है।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर निगम को मिली 100 इलेक्ट्रिक गाड़ियां, स्वच्छता को मिलेगी नई रफ्तार

विज्ञापन

सोने के भाव में तेजी की एक वजह शेयर बाजार में मंदी भी है। शेयर बाजार से निवेशक फिलहाल दूर है और वे सोने-चांदी में निवेश कर रहे है। इस कारण भी मार्केट में बहार है।ज्वेलर्स विजय सोनी का कहना है कि अक्षय तृतीया पर भी इंदौर में 50 करोड़ से अधिक का कारोबार होता है। लोग इस दिन सोना-चांदी खरीदा शुभ मानते है,क्योकि इस दिन को शास्त्रों में स्वयं सिद्ध मुहूर्त माना गया है। इस दिन सोना खरीदने से घर में संपन्नता बरकार रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अक्षय तृतीय के बाद विवाह का दौर शुरू हो जाता है। इस कारण भी सोने के आभूषणों की मांग रहती है। इस कारण भी सोने के भाव में तेजी है। इंदौर में आने वाले दिनों में सोने के भाव प्रति दस ग्राम एक लाख से उपर जा सकते है। कुछ दिनों तक जरुर कीमतों में उतार-चढ़ाव रह सकता है। इंदौर में बुधवार को सोने के साथ चांदी में भी तेजी दिखाई दी। चांदी प्रति किलो 98 हजार पांच सौ रुपये तक पहुंच गई। वर्ष 2021 में अक्षय तृतीय पर सोना 47, 700 रुपये प्रति दस ग्राम था, जो चार साल बाद बढ़कर 97,700 हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed