फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Girls have been gang-raped in Mehndikund, Kajaligarh, Bamaniyakund, a couple has also been murdered.

Indore:मेंहदीकुंड,कजलीगढ़, बामनियाकुंड मेें हो चुके है युवतियों के साथ गैंगरेप,एक युगल की हत्या भी हो चुकी है

Thu, 12 Sep 2024 05:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 12 Sep 2024 05:37 PM IST
सार

वर्ष 2017 में तो मेंहदीकुंड में गैंगरेप के बाद युवती और उसके प्रेमी को बदमाशों ने खाई से फेंक दिया। बदमाश इसके बाद खाई मेें उतरे और लाशों को पत्थरों से कुचलकर उन्हें पत्थरों के नीचे दबा दिया था।

विज्ञापन
Indore: Girls have been gang-raped in Mehndikund, Kajaligarh, Bamaniyakund, a couple has also been murdered.
सुनसान पिकनिक स्पाॅटों पर अक्सर होती है घटनाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जामगेट क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जो अपने सैन्यकर्मी मित्र के साथ रात को घूमने गई थी। इंदौर के समीप के कुछ सुनसान पिकनिक स्पाॅटों पर अक्सर बदमाश युगलों को लूटपाट का शिकार बनाते है और गैंगरेप भी करते है।

विज्ञापन


कई बार युवतियां अपने साथ हुए रेप के बजाए लूट की घटना की रिपोर्ट लिखा देती है, लेकिन मेंहदीकुंड, कजलीगढ़, बामनिया कुंड मेें इस तरह की घटनाएं हो चुकी है।

विज्ञापन

 

वर्ष 2017 में तो मेंहदीकुंड में गैंगरेप के बाद युवती और उसके प्रेमी को बदमाशों ने खाई से फेंक दिया। बदमाश इसके बाद खाई मेें उतरे और लाशों को पत्थरों से कुचलकर उन्हें पत्थरों के नीचे दबा दिया था। हत्या के तीन माह बाद पुलिस ने कंकाल बरामद कर हत्यारों को पता लगाया था। इसका मुख्य आरोपी ईश्वर भील अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हत्या के एक आरोपी को चोरी के मामले में पुुलिस ने गिरफ्तार किया था। तब युुगलों की हत्या का पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कजलीगढ़ में भी हो चुकी है घटनाएं

सिमरोल के समीप कजलीगढ़ के जंगलों में अक्सर प्रेमी युगल एकांत की तलाश में चले जाते है। अक्सर उन युगलों को स्थानीय बदमाश अपना शिकार बनाते है। इस क्षेत्र में भी गैंगरेप की घटनाएं सामने आ चुकी हैै। कई मामले वारदात का शिकार हुए लोग छुपा लेते है और पुलिस के पास नहीं जाते। इससे बदमाशों के हौसले ज्यादा बुलंद हो जाते है।


 

बदमाशों ने अलग-अलग कर दिया था दोनो को

जाम गेट के समीप हुई घटना मेें बदमाशों ने सैन्य कर्मी और उसकी महिला मित्र को अलग-अलग कर दिया था। युवती ने तो अपने साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना के बारे में बयान नहीं दिए, लेकिन साथी द्वारा आशंका जाहिर करने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इस मामले में राजनीति भी गरमाने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed