फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Garoth SDM was harassing his wife for dowry, case registered

Indore: गरोठ एसडीएम पत्नी को कर रहा था दहेज के लिए प्रताडि़त, केस दर्ज

Sat, 29 Nov 2025 06:46 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 29 Nov 2025 06:46 AM IST
सार

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि शादी के बाद ही पति राहुल ने प्रताडि़त करना शुरू कर दिया था। जब हमारी शादी हुई थी तो पति यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। वे मुझे दिल्ली ले गए थे, लेकिन मेरे साथ मारपीट करने लगे। 

विज्ञापन
Indore: Garoth SDM was harassing his wife for dowry, case registered
एसडीएम राहुल चौहान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक महिला की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज हुआ है। जिस आरोपी पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। वह संयुक्त कलेक्टर के पद पर शासकीय सेवा में है और फिलहाल गरोठ में संयुक्त कलेक्टर (एसडीएम) है।

विज्ञापन


आरोपी राहुल चौहान के खिलाफ उसकी पत्नी जबरन गर्भपात का आरोप भी लगाया है। महिला ने कहा कि उनकी शादी सात साल पहले हुई थी। तब मेरे माता-पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से गृहस्थी का सामान दिया था, लेकिन फिर भी मुझसे दहजे लाने का दबाव बनाया जा रहा था। इसके लिए मेरे साथ अक्सर मारपीट भी की जाती थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दहेत प्रतिेषेध अधिनियम व अन्य धारा में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

 

तलाश के लिए बनाते है दबाव

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि शादी के बाद ही पति राहुल ने प्रताडि़त करना शुरू कर दिया था। जब हमारी शादी हुई थी तो पति यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। वे मुझे दिल्ली ले गए थे, लेकिन मेरे साथ मारपीट करने लगे। वर्ष 2019 में वे मुझे मेरी मां के पास छोड़कर चले गए, लेकिन मैने जिद की और उनके साथ फिर खरगोन रहने चली गई, लेकिन पीएससी में सिलेक्शन होने के बाद उनका व्यवहार मेरे प्रति बदल गया था। मैं भी यूपीएससी की तैयारी कर रही थी, लेकिन मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के कारण मैं ठीक से तैयारी नहीं कर पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक दिन उन्होंने ससुराल में मेरे साथ मारपीट की और मोबाइल फोन तोड़ दिया। मां बीच-बचाव करने आई तो उनके साथ भी मारपीट की। मैंने खरगोन के पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखाने की कोशिश की तो मुझे परामर्श केंद्र भेज दिया गया। समझौते के प्रयास भी हुए, लेकिन राहुल ने मुझे रखने से इनकार कर दिया और मुझे तलाक देने का भी दबाव बनाते रहे। महिला ने कहा कि वर्ष 2020 में वह गर्भवती हो गई। तब भी मेरे साथ मारपीट की। इस कारण मेरा गर्भपात हो गया। इसके बाद मैं अपनी मां के साथ ही रहने लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed