फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Four accused of stone pelting in Ravidaspura are in police custody, had stopped the teenager from burs

Indore:रविदासपुरा में पथराव करने वाले चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, किशोरी को पटाखे फोड़ने से रोका था

Sat, 02 Nov 2024 06:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 02 Nov 2024 06:25 PM IST
सार

उपद्रव के फुटेज के आधार पर पुलिस ने 11 लोगों को चिन्हित किया है। वे पत्थर बरसाते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे है और उन्होंने वाहनों में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने उनके घरो पर दबिश भी दी,लेकिन वे नहीं मिले। 

विज्ञापन
Indore: Four accused of stone pelting in Ravidaspura are in police custody, had stopped the teenager from burs
बस्ती में पुलिस बल तैनात - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के रविदास पुरो मोहल्ले में पटाखे फोड़ने की बात पर उपद्रव करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने 13 वर्षीय किशोरी को पटाखे फोड़ने से रोका था और उसके परिजनों के साथ मारपीट भी की थी। पुलिस ने रात को चार आरोपी सलमान, शानू, फैजल और नदीम के खिलाफ केस दर्ज किया था।

विज्ञापन

 

शुक्रवार देर रात चारों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उपद्रव के बाद चारों घर से गायब हो गए थे। उधर शुक्रवार को बस्ती में हुई अगजनी और पथराव की घटना के बाद स्थिति नियंत्रण में है। बस्ती में पुलिस बल तैनात है और रात में गलियों में पुलिस गश्त की और कुछ घरों की तलाश ली गई,ताकि छत पर एकत्र किए गए पत्थर जब्त कर सके।

विज्ञापन

 

11 लोगों को खोज रही पुलिस

 

उपद्रव के फुटेज के आधार पर पुलिस ने 11 लोगों को चिन्हित किया है। वे पत्थर बरसाते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे है और उन्होंने वाहनों में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने उनके घरो पर दबिश भी दी,लेकिन वे नहीं मिले। उपद्रव के मामले में पुलिस आरोपियों की संख्या बढ़ा भी सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहले भी हो चुकी है रविदासपुरा में घटनाएं

छत्रीपुरा थाना क्षेत्र की बस्ती रविदासपुरा में पहले भी सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं हो चुकी है। वर्ष 2008 के चुनाव में इस बस्ती में पथराव हुआ था और वाहनों में आग लगा दी गई थी। विधानसभा चुनाव में भी बस्ती के मतदान केंद्र के बाहर लगी कांग्रेस पार्टी की टेबल पर तोड़फोड़ हुई थी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed