फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Former minister Sajjan Verma said- On the Bangladesh side, people in India will also enter the PM's re

Indore: पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा- बांग्लादेश की तरह भारत मेें भी जनता पीएम आवास में घुस जाएगी

Wed, 07 Aug 2024 01:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 07 Aug 2024 01:20 PM IST
सार

वर्मा ने कहा कि  अब भारत का नंबर हैै। मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण अब एक दिन देश की जनता भी प्रधानमंत्री आवास में घुस जाएगी और कब्जा कर लेगी।

विज्ञापन
Indore: Former minister Sajjan Verma said- On the Bangladesh side, people in India will also enter the PM's re
पूर्व मंत्री सज्जन सिंंह वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर नगर निगम में हुए घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की विवादित टिप्पणी से राजनीति गरमा गई हैै। वर्मा ने मंच से कहा कि पहले श्रीलंका में जनता प्रधानमंत्री के घर में घुसी।

विज्ञापन


अब बांग्लादेश मेें जनता प्रधानमंत्री के घर मेें घुस गई। शेख हसीना को देश छोड़कर जाना पड़ा। वर्मा ने कहा कि  अब भारत का नंबर हैै। मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण अब एक दिन देश की जनता भी प्रधानमंत्री आवास में घुस जाएगी और कब्जा कर लेगी।

विज्ञापन

 

भाजपा ने उनके इस बयान को भड़काने वाला बताया हैै। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रित देश है। मोदी सरकार सभी को साथ लेकर चल रही है। मोदी सरकार की लोककल्याणकारी नीतियों के कारण देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन



देश की जनता ने कांग्रेस को घर बैठा दिया। अब कांग्रेस नेता जनता को भड़काने का प्रयास कर रहे है। सज्जन सिंह वर्मा की सोच बताती हैै कि उनकी सोच विकास विरोधी हैै। उनका दला लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में भाजपा का सामना करने में असफल रहा,इसलिए अब वे देश की जनता को भड़काने का काम कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed