फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Former minister Nayak said - Seeing the character of Ram, the people were self-disciplined, hence it w

Indore: पूर्व मंत्री नायक बोले- राम का चरित्र देखकर प्रजा स्वअनुशासन में थी, इसलिए रामराज्य कहलाया

Tue, 27 Aug 2024 09:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 27 Aug 2024 09:50 PM IST
सार

नायक ने कहा कि युद्ध के समय राम के समय किसी से रथ नहीं मांगा। सत्य और वीरता ही उनका रथ था। उन्होंने वानर सेना के साथ ही युद्ध लड़ा और रावण को हराया। राम को खुद पर भरोसा था। 

विज्ञापन
Indore: Former minister Nayak said - Seeing the character of Ram, the people were self-disciplined, hence it w
राम पर विचार वक्त करते पूर्व मंत्री नायक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में विचार मंच द्वारा सनातन धर्म, संस्कृति और परंपरा के वाहक श्रीराम विषय पर व्याख्यान आयोजित किया। गांधी हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री व कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंग सुनाए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राम का हद्य दूसरे की पीड़ा से दुखता था। उनका चरित्र दूसरों के लिए आदर्श था।राम सदाचारी और दयावान थे। प्रजा अपने राजा को देखकर स्व अनुशासन में रहती थी। इसलिए रामराज्य कहलाता था। यदि राजा की कथनी और करनी मेें अंतर होगा तो प्रजा में भी उनका आदर नहीं करेगी।

विज्ञापन

 

नायक ने कहा कि युद्ध के समय राम के समय किसी से रथ नहीं मांगा। सत्य और वीरता ही उनका रथ था। उन्होंने वानर सेना के साथ ही युद्ध लड़ा और रावण को हराया। राम को खुद पर भरोसा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नायक ने कहा कि राम सहिष्णुता, दया और सत्य के वाहक है। जीवन मेें जब भी दुख और नाकामी घेर ले तो रामनाम का जाप ही रास्ता है, जो आपके भीतर की नकारात्मकता को दूर करेगा।



कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा, राजेश चौकसे, गिरधर नागर, सदाशिव यादव, अफसर पटेल, अमन बजाज, अमित चौरसिया, अनिल यादव सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे। नायक का सम्मान पूर्व कुलपति भारत छपरवाल, श्याम सुंदर यादव ने किया। संचालन शफी शेख ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed