Indore: पांच लाख के नोटों से पहली बार इंदौर की अन्नपूर्णा माता का श्रृंगार, भक्तों ने सौंपी नोटों की गड्डियां
गर्भगृह को नोटों से सजाने के लिए तीन दिन का समय लगा। इसके लिए कड़क नोटों का इस्तेमाल किया गया। भक्तों द्वारा जमा कराए गए नोटों को रंगों के हिसाब से सजाया गया। तीन दिन तक मंदिर में नोटों का श्रृंगार रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के प्रसिद्ध अन्नपूर्णा माता मंदिर में दीपावली पर मंदिर के गृभगृह के श्रृंगार में नोटों का इस्तेाल किया गया। मंदिर की तीन मूर्तियों के आसपास पांच सौ, दो सौ, पचास और 20 के नोटो का इस्तेमाल किया गया।नोटों के रंगों के कारण श्रृंगार भी भक्तों को लुभा रहा है। मंदिर में पहले कभी भी सजावट में नोटों का इस्तेमाल नहीं किया गया।
अन्नपूर्णा मंदिर शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। सालभर पहले मंदिर परिसर में 20 करोड़ रुपये की लागत से नया मंदिर तैयार हुआ।मकराना के मार्बल से बने मंदिर के निर्माण में तीन साल का समय लगा था। अवधेशानंद महाराज की मौजूदगी में मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।
तीन दिन लगे सजावट में
गर्भगृह को नोटों से सजाने के लिए तीन दिन का समय लगा। इसके लिए कड़क नोटों का इस्तेमाल किया गया। भक्तों द्वारा जमा कराए गए नोटों को रंगों के हिसाब से सजाया गया। तीन दिन तक मंदिर में नोटों का श्रृंगार रहेगा।
इसके बाद भक्तों को वह पैसा बरकत के तौर पर वापस लौटा दिया जाएगा। दीपावली के त्यौहार के उपलक्ष्य में मंदिर में 11 हजार दीप भी जलाए जाएंगे। इसके अलावा गुरुवार को 56 भोग भी लगाया जाएगा। मंदिर में फूल बंगला भी सजाया गया है।
