फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Five flop experiments on BRTS in twenty years, crores of rupees wasted

Indore: बीस सालों से बीआरटीएस पर पांच फ्लाॅप प्रयोग, करोड़ रुपये फिजूल खर्च

Fri, 22 Nov 2024 06:15 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 22 Nov 2024 06:15 PM IST
सार

दस साल पहले जो बीआरटीएस बनाया गया। अब उसे तोड़ने के निर्देश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए है। इस सड़क के लिए लोगों ने करोड़ रुपये की जमीन स्वेच्छा से दी। 300 करोड़ रुपये इसमें खर्च किए है। अब बीआरटीएस तोड़कर चौराहों पर ब्रिज बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
Indore: Five flop experiments on BRTS in twenty years, crores of rupees wasted
बीआरटीएस इंदौर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की सबसे व्यस्त सड़क एबी रोड( बीआरटीएस) पर बीस सालों में पांच योजनाएं बनी। कंसल्टेंट नियुक्त किए गए। उनकी फीस चुकाई गई। ड्राइंग डिजाइन बनी, उसमें पैसा व्यर्थ खर्च किया गया और फिर हुआ कुछ नहीं, लेकिन जनता के पसीने की कमाई अफसरों ने व्यर्थ गंवा दी।

विज्ञापन



दस साल पहले जो बीआरटीएस बनाया गया। अब उसे तोड़ने के निर्देश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए है। इस सड़क के लिए लोगों ने करोड़ रुपये की जमीन स्वेच्छा से दी। 300 करोड़ रुपये इसमें खर्च किए है। अब बीआरटीएस तोड़कर चौराहों पर ब्रिज बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

प्रयोग एक- तत्कालीन मेयर कैलाश विजयवर्गीय के कार्यकाल में वर्ष 2000 में पलासिया चौराहे पर ग्रेड सेपरेटर बनाने की योजना तैयार हुई। इसका भूमिपूजन हुआ, लेकिन निर्माण शुरू नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयोग दो- दस साल पहले बीआरटीएस तैयार हुआ। बस लेन, स्टेशन बने, बसें खरीदी गई। मामला कोर्ट तक पहुंचा। बीआरटीएस सफल साबित हुआ, लेकिन दूसरी लेन में ट्रैफिक जाम होता था।

प्रयोग तीन- सांसद शंकर लालवानी जब इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष थे, तब उन्होंने बीआरटीएस के व्हाइट चर्च चौराहे पर ब्रिज और अंडरपास की योजना तैयार करवाई। इसके लिए कंसलटेंट भी नियुक्त हुआ। लाखों रुपये प्लानिंग पर खर्च हुए लेकिन फिर योजना बंद कर दी गई।

प्रयोग चार- केंद्र सरकार ने छह किलोमीटर लंबाई में एलिवेटेड रोड की योजना मंजूर की। इसके लिए 100 करोड़ रुपये जारी किए। योजना तैयार होने के बाद निर्माण का ठेका गुजरात की कंपनी को दिया गया। इस प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रद्द करने का फैसला लिया था।

प्रयोग पांच- अब बीआरटीएस हटाने के बाद सरकार जंक्शनों पर ब्रिज बनाने जा रही है। इसके लिए सर्वे शुरू होगा। बीआरटीएस का काफी ट्रैफिक पूर्वी रिंग रोड पर शिफ्ट हो चुका है,क्योकि वहां चार जंक्शनों पर ब्रिज बन चुके है।


 

मेयर ने कहा-फैसले का हम स्वागत करते है

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीआरटीएस को हटाने की घोषणा की है। इस फैसले का हम स्वागत करते है। एबी रोड पर आने वाले समय में ब्रिज बनाना है। इसका सर्वे हो रहा है। ब्रिज बनेंगे तो बीआरटीएस वैसे भी ब्रेक होगा। कामन एरिया में चलने वाले लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए यह फैसला अनुचित है। कोर्ट में बीआरटीएस को हटाने की याचिका लंबित है।मुख्यमंत्री का फैसला नीतिगत है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि लंबित याचिका निर्णय पर संकट खड़ा करेगी। - पुष्य मित्र भार्गव,मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed