Indore: राजवाड़ा की पीर गली की बिल्डिंग में आग, फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में करना पड़ी मशक्कत
आग लगने के बाद आस पड़ोस की बिल्डिंग के लोग भी घबरा गए थे,क्योकि गली में सभी बिल्डिंगें जुड़कर बनाई गई है। दमकलों की पानी की बौछार से लपटों पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन धुआं देर तक उठता रहा। आग के कारण दफ्तर में रखे उपकरण, फर्नीचर व दस्तावेज जल गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर की घनी बसाहट वाले क्षेत्र राजवाड़ा की पीर गली में शनिवार को एक बिल्डिंग में आग लग गई। जोशी क्रिेएशन नाम की चार मंजिला बिल्डिंग में दफ्तर संचालित होते है।
आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। संकरी गली होने की वजह से फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में मुश्किल आई,क्योकि गली में पानी के बड़े टैंकर और दमकल आसानी से नहीं जा पा रही थी। गली में खड़े दो पहिया वाहनों को हटाने के बाद घटनास्थल तक पानी के टैंकर पहुंचे।
आग दोपहर तीन बजे लगी। तीसरी मंजिल से लोगों ने धुआं उठते देखा तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की। 20 मिनिट के बाद दमकलें मौके पर आ गई और तीसरी मंजिल पर लगी आग को काबू किया।
आग लगने के बाद आस पड़ोस की बिल्डिंग के लोग भी घबरा गए थे,क्योकि गली में सभी बिल्डिंगें जुड़कर बनाई गई है। दमकलों की पानी की बौछार से लपटों पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन धुआं देर तक उठता रहा। आग के कारण दफ्तर में रखे उपकरण, फर्नीचर व दस्तावेज जल गए। पानी के दो टैंकरों की मदद से आग पर पुरी तरह काबू पा लिया गया।
