फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Family members of the youth who was victim of school bus accident blocked the road, kept the body on t

Indore: स्कूल बस हादसे के शिकार युवक के परिजनों ने किया चक्काजाम, शव सड़क पर रखा

Wed, 10 Jan 2024 12:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 10 Jan 2024 12:31 PM IST
सार

जिस स्कूली बस ने टक्कर मारी, उसका चालक नशे में था। शाम को दीपक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौपा गया। सुबह अंतिम यात्रा घर से निकली, लेकिन आक्रोशित परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। 

विज्ञापन
Indore: Family members of the youth who was victim of school bus accident blocked the road, kept the body on t
शव रखकर चक्काजाम करते परिजन। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के माणिकबाग क्षेत्र में स्कूल बस हादसे में मृत युवक के परिजनों ने बुधवार को एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की। सुबह उन्होंने माणिकबाग मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। परिजनों ने अंत्येष्टी करने के बजाए शव को सड़क पर रख दिया।

विज्ञापन


उनका कहना था कि स्कूल बस चालक के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। इसके अलावा प्रशासन और स्कूल प्रबंधन एक करोड़ रुपये का मुआवजा परिवार को दे, क्योकि हादसे का शिकार युवक अकेला परिवार में कमाने वाला था।

विज्ञापन

 

लारेंस स्कूल की बस ने मंगलवार को माणिकबाग में दीपक चावला को टक्कर मार दी। दीपक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक अन्य युवक देव हरियानी को गंभीर चोट लगी है। दीपक के परिवार में बुुर्जुग माता-पिता, पत्नी और दो बेटियां है। वह रेस्त्रां संचालित कर परिवार का पेट पालता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिस स्कूली बस ने टक्कर मारी, उसका चालक नशे में था। शाम को दीपक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौपा गया। सुबह अंतिम यात्रा घर से निकली, लेकिन आक्रोशित परिजनों व परिचितों ने शव को माणिकबाग मार्ग पर सड़क के बीचो-बीच रख दिया।


इसके बाद लोगों ने भजन शुरू कर दिए। परिजनों ने विधायक मालिनी गौड़ से बात की। इसके बाद कलेक्टर आशीष सिंह और स्कूल प्रबंधन के अफसरों के बीच बैठक हुई। विधायक गौड़ ने कहा कि बस चालक के पर धारा 304-ए के बजाए 304 का प्रकरण दर्ज किया जाए। परिजनों ने स्कूल संचालक के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed