फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Experts said in the Architecture Summit - give importance to greenery in the interior.

Indore:आर्किटेक्चर समिट में विशेषज्ञों ने कहा-इंटीरियर में रखे हरियाली को दे महत्व

Fri, 01 Dec 2023 08:45 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 01 Dec 2023 08:45 PM IST
सार

वास्तुकला, निर्माण सामग्री, नवाचार और डिजाइन से रुबरु कराने के उद्देश्य से समिट आयोजित की गई थी, जिसमें  इंटीरियर डिजाइनिंग में प्रौद्योगिकी और पैरामीट्रिक डिजाइन का उपयोग, ग्रीन बिल्डिंग काॅन्सेप्ट जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार रखे।

विज्ञापन
Indore: Experts said in the Architecture Summit - give importance to greenery in the interior.
समिट में शामिल आर्किटेक्टों ने कई विषयों पर चर्चा की। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

आर्किटेक्चर समिट का आयोजन इंदौर में किया गया। जिसमें देशभर के आर्किटेक्टों ने हिस्सा लिया। समिट में विशेषज्ञों ने कहा कि घर अच्छा और मजबूत बने, इसके साथ ही जरूरी है कि आधुनिक तकनीक भी इसमें शामिल हो। हरियाली का ध्यान भी घर और संस्थानों की साज सज्जा में रखा जाना चाहिए । यह भविष्य की जरुरत है। मिट्टी, पानी, हरियाली से मनुष्य खुद को जुड़ा हुआ महसूस करता है, इसलिए आजकल घरों में फव्वारें, पौधों का चलन तेजी से बढ़ा है।

विज्ञापन

आर्किटेक्ट अरमान खान ने बताया कि वास्तुकला, निर्माण सामग्री, नवाचार और डिजाइन से रुबरु कराने के उद्देश्य से यह समिट आयोजित की गई थी, जिसमें आर्किटेक्चर और इंटीरियर डिजाइनिंग में प्रौद्योगिकी और उन्नति, पैरामीट्रिक डिजाइन का उपयोग, ग्रीन बिल्डिंग काॅन्सेप्ट जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार रखे।

विज्ञापन


आर्किटेक्ट परेश कापडि़या, विकास ठक्कर, अभिषेक जुल्का, हिमांशु दुधवल्कर, अश्विनी घोड़के सहित अपने विचार रखे। समिट में कहा गया कि समय के साथ अब घरों की जरुरतें बदल गई है। अब फिर से लोग पुराने तरीकों को पसंद कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राकृतिक प्रकाश, हवा के लिए लोग घरों में ज्यादा स्पेस रखने लगे है। ड्राइंग रुम में हरियाली के लिए जोर दिया जाता है। वर्टिकल गार्डन घरों और संस्थानों में बनाए जा रहे है। समिट में प्रश्नोत्तर के लिए भी समय रखा गया। वास्तुकला से जुड़े विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से कई सवाल भी पूछे। यह समिट अब तक दिल्ली, मुंबई, कोलकता, हैदराबाद, बैंगलोर, चेन्नई, , कोच्चि सहित अन्य शहरों में हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed