फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Even after three years of marriage, the husband did not have a relationship, now he was expelled from the house on the matter of dowry, the victim's wife reached the police station

Indore: शादी के तीन साल बाद भी पति ने नहीं बनाए संबंध, अब दहेज की बात पर घर से निकाला, पीड़ित पत्नी पहुंची थाने

Mon, 18 Jul 2022 08:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 18 Jul 2022 08:09 PM IST
सार

इंदौर पुलिस के पास पहुंची पत्नी का कहना है कि पति का शारीरिक और मानसिक विकास नहीं हुआ है, ये बात ससुराल वालों ने उससे छिपाई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए परेशान करते हैं, और अब घर से भी निकाल दिया है।

विज्ञापन
Indore: Even after three years of marriage, the husband did not have a relationship, now he was expelled from the house on the matter of dowry, the victim's wife reached the police station
domestic voilence

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला ने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि शादी के 3 साल बाद भी पति ने उसे शारीरिक सुख नहीं दिया। पति का शारीरिक और मानसिक विकास नहीं हुआ है, ये बात ससुराल वालों ने उससे छिपाई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए परेशान करते हैं, और अब घर से भी निकाल दिया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंदौर की रहने वाली एक युवती की शादी 10 फरवरी 2019 को मुंबई में रहने वाले प्रीतेश से हुई थी। प्रीतेश और उसके पिता विजय शेयर कारोबारी हैं। उसके परिवार ने दहेज में नकद 7 लाख रुपए के साथ ही 25 लाख रुपए खर्च किए थे। 14 जून 2022 को प्रीतेश ने मारपीट कर पीड़िता को इंदौर में उसके घर भेज दिया। अब उसे 13 लाख रुपये लाने के लिए परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही प्रीतेश, उसके पिता विजय और मां इंदिरा ने 20 लाख रुपये लाने के लिए प्रताड़ित किया। पीड़िता ने बताया, शादी के 3 साल बाद तक उसके पति ने शारीरिक सुख नहीं दिया। कई बार कोशिश की, पर पति ने विवाद किया। ये बात उसने सास को बताई, सास ने कहा बेटे का बौद्धिक और शारीरिक विकास नहीं हुआ है। सास-ससुर ने यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता सामाजिक बुराई के चलते चुप रही। पति ने उसे घर से निकाल दिया तो इंदौर आ गई। इसके बाद भी ससुरालवालों की डिमांड बंद नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed